www.goltoo.in

राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में LS College के अंशु कुमार का परचम, कविता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान

January 3, 2026 | by Goltoo

goltoo – 2026-01-03T183742.6641

Muzaffarpur 3 January : जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में LS College के एनएसएस स्वयंसेवक अंशु कुमार ने राष्ट्रीय स्तर की कविता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर कॉलेज, विश्वविद्यालय और बिहार का नाम रोशन किया।

राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में LS College के अंशु कुमार, प्रथम स्थान

LS College के राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक अंशु कुमार ने राजस्थान के जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की कविता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर न केवल महाविद्यालय, बल्कि पूरे बिहार राज्य का नाम रोशन किया है।

राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में LS College के अंशु कुमार का परचम, कविता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान
राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में LS College के अंशु कुमार का परचम, कविता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान

यह शिविर 25 से 31 दिसंबर तक आयोजित किया गया था, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के सैकड़ों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विविधता एवं युवा सहभागिता जैसे ज्वलंत विषयों पर आयोजित इस प्रतियोगिता में अंशु ने अपने प्रभावशाली वक्तव्य और स्पष्ट विचारों से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया.

अंशु की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने कहा, अंशु की यह सफलता उसकी कड़ी मेहनत और महाविद्यालय की समृद्ध एनएसएस परंपरा का सुखद परिणाम है। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक, बल्कि नैतिक और सांस्कृतिक रूप से भी सशक्त बनाना है। अंशु ने राष्ट्रीय मंच पर अपनी मेधा साबित कर कॉलेज, विश्वविद्यालय और राज्य का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए सांस्कृतिक और नैतिक प्रशिक्षण प्रदान करने कृत संकल्पित है।

एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शशिकांत पांडेय ने कहा कि अंशु की प्रस्तुति में आत्मविश्वास और संवेदनशीलता का बेजोड़ संगम दिखा। इस सफलता पर कॉलेज के शिक्षकों, विश्वविद्यालय रसियन विभाग और छात्र-छात्राओं ने अंशु को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। बधाई देने वालों में प्रो. टीके डे, प्रो. राजीव कुमार झा, प्रो त्रिपदा भारती, डॉ रविभूषण सिंह, डॉ नवीन कुमार सहित अन्य शामिल रहे।

RELATED POSTS

View all

view all