Muzaffarpur 7 January : Disaster Management –मेरा युवा भारत एवं बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में मुजफ्फरपुर के द ईगल व्यू प्रशिक्षण केंद्र में 105 युवक-युवतियों के लिए 7 दिवसीय आवासीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ, जो 13 जनवरी तक चलेगा।
Disaster Management Training, Muzaffarpur
मेरा युवा भारत एवं बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में द ईगल व्यू प्रशिक्षण केंद्र, मुजफ्फरपुर में जिले के सभी प्रखंडों से आए 105 युवक-युवतियों के लिए 7 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 13 जनवरी तक संचालित किया जाएगा।

प्रोजेक्ट मैनेजर प्रियंका प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को आपदा के समय स्वयं को सुरक्षित रखने के साथ-साथ अन्य लोगों की सहायता करने में सक्षम बनाना है, ताकि वे आपात परिस्थितियों में प्रभावी भूमिका निभा सकें।
प्रशिक्षण के दौरान राज्य आपदा मोचन बल के सचिंद्र दुबे, हवलदार सचिन कृष्णनंदन सिंह, प्रशिक्षक रूपेश कुमार एवं पूजा कुमारी द्वारा विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक एवं मानव-जनित आपदाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण के प्रथम दिन प्रतिभागियों को बाढ़ से पूर्व की तैयारियों, बाढ़ के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों तथा बाढ़ के पश्चात क्षति आकलन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं।
MPS Science College Muzaffarpur में “भारतीय भाषा परिवार और भाषाई एकता” पर राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न https://t.co/hZGEBqBYRB #Muzaffarpur #news @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/WWLodzk3Bp
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) January 5, 2026
प्रशिक्षण कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं इमरजेंसी किट प्रदान की जाएगी, जिससे वे भविष्य में आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्यों में सक्रिय सहयोग दे सकें।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।