Muzaffarpur News
Advertisements

Patna 9 January : मेरा युवा भारत और बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में पटना के द ईगल व्यू प्रशिक्षण केंद्र पर 105 स्वयंसेवकों के Yuva Aapda Mitra युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण का तीसरा दिन संपन्न हुआ।

Yuva Aapda Mitra प्रशिक्षण पटना में

मेरा युवा भारत और बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में पटना के संपत्त चौक स्थित द ईगल व्यू प्रशिक्षण केंद्र पर 105 स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण का तीसरा दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के तीसरे दिन बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सचिव श्री वारिस खान प्रशिक्षण केंद्र पहुंचे और स्वयंसेवकों को दिए जा रहे प्रशिक्षण की जानकारी ली।

उन्होंने प्रशिक्षण में शामिल स्वयंसेवकों के अनुशासन की सराहना की तथा कहा कि सरकार युवाओं को “युवा आपदा मित्र” का प्रशिक्षण दे रही है, जिससे आपदा जोखिम को कम किया जा सके। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Advertisements
पटना में Yuva Aapda Mitra युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण का तीसरा दिन संपन्न, 105 स्वयंसेवकों ने किया भूकंप मॉकड्रिल
पटना में Yuva Aapda Mitra युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण का तीसरा दिन संपन्न, 105 स्वयंसेवकों ने किया भूकंप मॉकड्रिल

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा भेजी गई टीम ने प्रशिक्षण के दौरान एक लघु फिल्म भी रिकॉर्ड की, जिसमें स्वयंसेवकों द्वारा भूकंप से संबंधित मॉकड्रिल किया गया। मॉकड्रिल के दौरान राहत व बचाव दल, प्राथमिक चिकित्सा दल सहित अलग-अलग समूह बनाए गए। इसमें प्रथम टीम कमांडर के रूप में चंदन कुमार और द्वितीय कमांडर के रूप में आशीष कुमार ने सभी दलों को निर्देश देकर ड्रिल को सफल बनाया।

प्राथमिक चिकित्सा दल में कृष्णा कुमार, प्रिंस कुमार, सरजीत कुमार, सांविका, शुभम रानी, अनुप्रिया सहित अन्य स्वयंसेवक शामिल रहे, जबकि राहत व बचाव दल में संचित कुमार, राहुल कुमार एवं अन्य स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

परियोजना पदाधिकारी श्रीमती भावना ने स्वयंसेवकों को युवा आपदा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी और प्रशिक्षण के दौरान मिल रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उल्लेखनीय है कि यह प्रशिक्षण 7 जनवरी से प्रारंभ हुआ है, जो 13 जनवरी तक चलेगा।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.