Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 16 January : LS College में एनसीसी इकाई द्वारा भारतीय सेना दिवस अत्यंत गौरवपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज की प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने की।

LS College भारतीय सेना दिवस

LS College भारतीय सेना दिवस
LS College भारतीय सेना दिवस

कैडेट्स को संबोधित करते हुए प्रो. कनुप्रिया ने भारतीय सेना के अदम्य साहस और बलिदान को याद करते हुए कहा कि सेना का अनुशासन और राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण प्रत्येक विद्यार्थी के लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत होना चाहिए। भारतीय सेना विश्व की सबसे पराक्रमी और साहसी सेनाओं में से एक है, जिसका प्रत्येक जवान हमारे लिए त्याग, अदम्य साहस और निस्वार्थ सेवा का सर्वोच्च प्रतीक है।

LS College भारतीय सेना दिवस
LS College भारतीय सेना दिवस

प्रो कनुप्रिया ने आगे कहा कि दुर्गम सीमाओं पर सेना की अडिग उपस्थिति ही राष्ट्र की सुरक्षा और गौरव का आधार है, और उनकी वीरता की गाथाएं हर भारतीय के हृदय में देशभक्ति का संचार करती हैं।

Advertisements

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सेना के मूल्यों को अपने चरित्र में ढालें ताकि एक सशक्त और अनुशासित भारत का निर्माण हो सके। कैडेट्स को वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. जयकांत सिंह तथा एनसीसी अधिकारी डॉ राजीव कुमार ने भी सम्बोधित किया।

कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कविताओं का पाठ किया और ओजस्वी भाषण दिए।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.