Muzaffarpur NewsSports
Advertisements

Muzaffarpur 17 January : शुभ सुरभि कल्याण संस्थान एवं मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के संयुक्त तत्वावधान में पताही स्थित खरौना पुस्तकालय परिसर में Yuva Mahotsav के अवसर पर शुभ सुरभि शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Yuva Mahotsav Chess

प्रतियोगिता का उद्घाटन एप्पीक्राउन के सीईओ श्री ओम प्रकाश, मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के सचिव अभिषेक सोनू, शुभ सुरभि कल्याण संस्थान के सचिव ओम प्रकाश, डॉ अनवर हुसैन, आयोजन सचिव सन्नी कुमार एवं प्रफुल्ल चंद्र ने किया। प्रतियोगिता में 3 अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ियों सहित कुल 26 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता रैपिड फॉर्मेट 10+5 एवं कुल 5 चक्रों में आयोजित हुई।

Yuva Mahotsav Chess में नैतिक मिश्रा बने विजेता एवं त्रिशांत कुमार उपविजेता,रयान अनवर को तीसरे स्थान की प्राप्ति
Yuva Mahotsav Chess में नैतिक मिश्रा बने विजेता एवं त्रिशांत कुमार उपविजेता,रयान अनवर को तीसरे स्थान की प्राप्ति

5 चक्रों की समाप्ति के उपरांत नैतिक मिश्रा 4.5 अंक (ब्यूकोल्ज अंक 17) प्रथम स्थान, त्रिशांत कुमार 4.5 अंक (ब्यूकोल्ज अंक 15) द्वितीय स्थान, रयान अनवर 4 अंक (ब्यूकोल्ज अंक 17.5) तीसरा स्थान, हार्दिक राज 4 अंक (ब्यूकोल्ज अंक 12.5) चौथा स्थान, दुर्गेश चंद्र 4 अंक (ब्यूकोल्ज अंक 12) पांचवें स्थान पर रहें।

Advertisements

बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर स्वाति कुमारी एवं दूसरे स्थान पर रिषिका रिया रहीं। इससे पूर्व अंतिम चक्र की बाजी में प्रथम बोर्ड पर नैतिक मिश्रा ने रयान अनवर को, दूसरे बोर्ड पर त्रिशांत कुमार ने आशीष राज को, तीसरे बोर्ड पर दुर्गेश चंद्र ने स्वाति कुमारी को, चौथे बोर्ड पर हार्दिक राज ने अर्णव रत्न को, पांचवें बोर्ड पर अरीब गुप्ता ने सिद्धांत शौर्य को, छठे बोर्ड पर दिव्यांश ठाकुर ने अमन कुमार को, सातवें बोर्ड पर प्रीतम राय ने अंकुश चौधरी को हराया।

आठवें बोर्ड पर रिषिका रिया और भास्कर कुमार के बीच बाजी ड्रॉ रही। नौवें बोर्ड पर यशवर्धन ने देव मौर्य को, दसवें बोर्ड पर अभिषेक कुमार ने अद्विक कुमार को हराया। ग्यारहवें बोर्ड पर शिवम कुमार एवं सूर्यदीप के बीच बाजी ड्रॉ रही। बारहवें बोर्ड पर युवराज सिंह ने हिमांशु कुमार को एवं तेरहवें बोर्ड पर अभिषेक कुमार ने आआदित्य राज को हराया।

पुरस्कार वितरण समारोह 18 जनवरी को आयोजित की जा रही है। समापन समारोह में कुढ़नी विधायक केदार प्रसाद गुप्ता, विधान पार्षद वंशीधर बृजवासी सहित कई अतिथि उपस्थित रहेंगे। प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक डॉ अनवर हुसैन एवं उप मुख्य निर्णायक शत्रुघ्न कुमार रहें। मंच संचालन सन्नी कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन ओम प्रकाश ने किया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.