Muzaffarpur NewsSports
Advertisements

Muzaffarpur 25 January : चित्रांश खेल एवं सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में आयोजितKamta Prasad Memorial Chess प्रतियोगिता में खगड़िया के शुभम कुमार ने छह चक्रों में 5.5 अंक प्राप्त कर अविजित रहते हुए खिताब अपने नाम किया। अंतिम चक्र के बाद अनिकेत रंजन उपविजेता रहे, जबकि श्रेया राज को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार मिला।.

Kamta Prasad Memorial Chess

चित्रांश खेल एवं सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में आयोजित कामता प्रसाद स्मृति शतरंज प्रतियोगिता का खिताब खगड़िया के शुभम कुमार ने अपने नाम कर लिया। शुभम कुमार ने छह चक्रों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5.5 अंक प्राप्त किए और पूरे टूर्नामेंट में अविजित रहे.

छठे एवं अंतिम चक्र में शुभम कुमार ने सफेद मोहरों से खेलते हुए बेगूसराय के अभिषेक रंजन के साथ 32 चालों के बाद बाजी ड्रा कर ली, जिसके साथ ही उन्होंने प्रतियोगिता में पहला स्थान सुनिश्चित कर लिया। अंतिम चक्र के अन्य प्रमुख मुकाबलों में अनिकेत रंजन ने आकाश कुमार को, सौरभ आनंद ने अबू जफर को, विजेंद्र कुमार ने रमेश पासवान को, दिवाकर नंदन ने मुकुल सरण को, आदर्श राज ने अफजल को तथा सुभाष चंद्र सिन्हा ने प्रणव को पराजित किया।

Advertisements
Kamta Prasad Memorial Chess : खगड़िया के शुभम कुमार बने विजेता
Kamta Prasad Memorial Chess : खगड़िया के शुभम कुमार बने विजेता

प्रतियोगिता के समापन पर अंक तालिका में बेगूसराय के अनिकेत रंजन ने 5 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं अभिषेक रंजन 4.5 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। बेगूसराय के ही कृष्ण मोहन ने 4.5 अंक प्राप्त कर चौथा स्थान प्राप्त किया, जबकि मुजफ्फरपुर के विजेंद्र कुमार 4 अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहे।

प्रतियोगिता में श्रेया राज को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह नयंदीप नेत्रालय परिसर में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता डॉ. पल्लवी सिन्हा ने की। इस अवसर पर बिहार राज्य शतरंज संघ के पूर्व अध्यक्ष राजीव कुमार सिन्हा सहित राकेश कुमार सिन्हा, उभय रंजन, संतोष कुमार, अलका वर्मा, मनीष कुमार, सत्येंद्र कुमार एवं मनोज कुमार उपस्थित रहे।

समारोह का सफल संचालन चित्रांश खेल एवं सांस्कृतिक मंच के सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने किया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.