Headlines

LS College में 77वाँ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

LS College 77वाँ गणतंत्र दिवस LS College 77वाँ गणतंत्र दिवस
Advertisements

Muzaffarpur 27 January : LS College में 77वाँ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया. मुख्य आयोजन राजेंद्र स्मृति पार्क में हुआ जहा प्राचार्य प्रो कनुप्रिया ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली.

LS College 77वाँ गणतंत्र दिवस

झंडा फहराने के बाद अपने संबोधन में प्रो कनुप्रिया ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि भारत के लिए गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि पुरे देश के लिए गौरव और सम्मान है. उन्होंने कहा कि कॉलेज छात्रों के लिए उत्कृष्ट शैक्षणिक व्यवस्था तथा छात्र सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए कृत संकल्पित है तथा शिक्षको , कर्मचारियों और छात्रों के प्रयास से काफी हद तक इसमें सफलता मिली है. प्रो कनुप्रिया ने परिसर में मौजूद महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को नमन किया.

LS College 77वाँ गणतंत्र दिवस
LS College 77वाँ गणतंत्र दिवस

कॉलेज सभागार में एनसीसी और एनएसएस के छात्रों द्वारा देशप्रेम से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को प्राचार्य ने सम्मानित भी किया.

मौके पर प्रो. राजीव झा, प्रो पुष्पा कुमारी, प्रो जयकांत सिंह, प्रो शैलेंद्र सिन्हा, एनओ डॉ राजीव कुमार, डॉ रितुराज कुमार, डॉ शशिकांत पाण्डेय, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ आनंद कुमार, गुरु प्रसाद कश्यप सहित अन्य शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *