Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 28 Janaury : मुजफ्फरपुर के चक्कर मैदान में 17 फरवरी से 4 मार्च 2026 तक Agniveer Recruitment रैली का आयोजन होगा। 7040 अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए जिला प्रशासन, सेना और पुलिस के बीच समन्वय बैठक कर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के निर्देश दिए गए।

Agniveer Recruitment Rally 17 फरवरी से

भारतीय सेना में Agniveer Recruitment 2025–26 के तहत मुजफ्फरपुर जिले में आयोजित होने वाली भर्ती रैली की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह भर्ती रैली 17 फरवरी से 4 मार्च 2026 तक मुजफ्फरपुर स्थित चक्कर मैदान में आयोजित की जाएगी। इस दौरान शारीरिक दक्षता परीक्षा में कुल 7040 अभ्यर्थी भाग लेंगे। भर्ती प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस और सेना के बीच समन्वय स्थापित किया गया है।

भर्ती निदेशक सह कर्नल श्री संपत यादव ने बताया कि इस Agniveer Recruitment Rally 17 फरवरी से 4 मार्च तक चक्कर मैदान में होगी,7040 अभ्यर्थी लेंगे भाग में कुल पांच ट्रेडों के लिए चयन प्रक्रिया होगी। इनमें अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क, अग्निवीर ट्रेड्समैन (दसवीं पास) तथा अग्निवीर ट्रेड्समैन (आठवीं पास) शामिल हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अगले दिन मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।

Advertisements
Agniveer Recruitment Rally 17 फरवरी से
Agniveer Recruitment Rally 17 फरवरी से

अग्निवीर भर्ती रैली के सफल आयोजन को लेकर समाहरणालय सभागार में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी ने की। बैठक में सेना, जिला प्रशासन एवं पुलिस के वरीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि वे समय पर अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करें और सेना भर्ती कार्यालय के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखें, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जिलाधिकारी ने चक्कर मैदान में भर्ती रैली के दौरान आवश्यक बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इनमें बैरिकेडिंग, ग्राउंड लेवलिंग, पर्याप्त पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था तथा अग्निशमन यंत्रों की तैनाती शामिल है। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने को कहा गया।

उन्होंने अपर समाहर्ता विधि-व्यवस्था को दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती के लिए समय से संयुक्त आदेश जारी करने का निर्देश दिया। समादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी को पर्याप्त संख्या में होमगार्ड की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया। वहीं सिविल सर्जन को मेडिकल टीम एवं एम्बुलेंस की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके।

इसके अतिरिक्त कार्यपालक अभियंता (बिजली) को चक्कर मैदान और आसपास के क्षेत्रों में लूज वायर हटाने तथा सुदृढ़ प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि अभ्यर्थियों की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

भर्ती रैली में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सहायता के लिए “May I Help You” हेल्पलाइन नंबर 80928 28689 जारी किया गया है। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन पर भी हेल्प डेस्क लगाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को मार्गदर्शन मिल सके।

भर्ती रैली जिलेवार निर्धारित तिथियों के अनुसार आयोजित की जाएगी। मोतिहारी जिले के अभ्यर्थियों के लिए 17 फरवरी, दरभंगा एवं समस्तीपुर के लिए 18 फरवरी, बेतिया एवं सीतामढ़ी के लिए 19 फरवरी तथा मधुबनी, मुजफ्फरपुर एवं शिवहर जिलों के अभ्यर्थियों के लिए 20 फरवरी को शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित होगी।

अग्निवीर भर्ती रैली के लिए अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन श्री शैलेश कुमार चौधरी को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कांतेश कुमार मिश्र, नगर पुलिस अधीक्षक, रेल एसपी सहित कई अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। सभी अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि भर्ती रैली को पूर्ण अनुशासन, सुरक्षा और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाएगा।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.