Muzaffarpur 31 January : मेरा युवा भारत, मुजफ्फरपुर द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ Tirhut College of Physical Education में हुआ, जिसमें खेलों के माध्यम से स्वस्थ एवं अनुशासित युवाओं के निर्माण का संदेश दिया गया।
Tirhut College of Physical Education में “स्वस्थ युवा–समृद्ध राष्ट्र”
मेरा युवा भारत, मुजफ्फरपुर (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा “स्वस्थ युवा – समृद्ध राष्ट्र” थीम पर आधारित दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ 31 जनवरी 2026 को Tirhut College of Physical Education, झपहां, मुजफ्फरपुर परिसर में किया गय

उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री राकेश कुमार, डीआईजी सीआरपीएफ उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री मनीष कुमार , संयुक्त सचिव,तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय झपहां श्रीमती विनीता सिंहा, डीएसपी पूर्वी मुजफ्फरपुर तथा तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य श्री शक्तिवान सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथि श्री राकेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व की सीख देता है। उन्होंने युवाओं से नशा मुक्त जीवन अपनाने तथा नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ युवा ही समृद्ध राष्ट्र की नींव होते हैं।

विशिष्ट अतिथि श्री मनीष कुमार ने कहा कि इस प्रकार के जिला स्तरीय आयोजन ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे लाने का अच्छा मंच प्रदान करते हैं और युवाओं को सकारात्मक दिशा देते हैं।
श्रीमती विनिता सिन्हा ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक मजबूती भी आती है। उन्होंने बालिकाओं को भी खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य श्री शक्तिवान सिंह ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि कॉलेज परिसर में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन गर्व का विषय है और युवाओं को खेल को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए।
प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्लस्टरों – मोतीपुर, सकरा, कुढ़नी, कटरा एवं मीनापुर – के अंतर्गत आयोजित क्लस्टर स्तरीय स्पर्धाओं के प्रथम विजेता प्रतिभागियों एवं टीमों ने भाग लिया। प्रथम दिवस की प्रतियोगिता में मुख्य रूप से फुटबॉल (पुरुष) स्पर्धा का आयोजन कराया गया, जिसमें सभी क्लस्टरों की विजेता टीमों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ मुकाबले खेले।
भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ावा देने हेतु B.R.A. Bihar University के संरक्षण में राष्ट्र स्तरीय भारत बौद्धिक परीक्षा का आयोजन https://t.co/luc9uTVLWd@brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/yFQTSzsD6h
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) January 31, 2026
इस दो दिवसीय प्रतियोगिता के अंतर्गत फुटबॉल (पुरुष), कबड्डी (महिला), एथलेटिक्स 4×100 मीटर रिले (पुरुष एवं महिला) तथा बैडमिंटन (पुरुष एवं महिला) स्पर्धाएँ आयोजित की जा रही हैं।
कार्यक्रम के दौरान वित्तीय वर्ष 2025–26 अंतर्गत चयनित युवा क्लबों को खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु स्पोर्ट्स किट का वितरण भी किया गया। अतिथियों द्वारा स्वयं युवा क्लब प्रतिनिधियों को किट प्रदान कर युवाओं को नियमित अभ्यास एवं सामूहिक खेलों से जुड़ने का संदेश दिया गया।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।