Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 1 February : Muzaffarpur Open Lawn Tennis का खुदीराम बोस स्टेडियम में समापन हुआ। सिंगल्स में बलबीर सिंह विजेता व मो. आरिफ उपविजेता बने, जबकि डबल्स में पटना की जोड़ी ने खिताब जीता।

Muzaffarpur Open Lawn Tennis

मुजफ्फरपुर जिला लॉन टेनिस संघ के तत्वावधान में आयोजित मुजफ्फरपुर ओपन लॉन टेनिस प्रतियोगिता का समापन खुदीराम बोस स्टेडियम स्थित टेनिस कोर्ट पर सफलतापूर्वक हुआ। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर डॉ. ममता रानी, प्राचार्य एल.एन.टी. कॉलेज, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि धीरज कुमार, निदेशक समाज कल्याण एवं उदय शंकर कुमार, अध्यक्ष सीडब्ल्यूसी, विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे।

Muzaffarpur Open Lawn Tennis
Muzaffarpur Open Lawn Tennis

संघ के अध्यक्ष अंजनी कुमार ओझा एवं कोषाध्यक्ष राजेश कुमार ने सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन दिलमोहन झा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन संघ के अध्यक्ष अंजनी कुमार ओझा ने प्रस्तुत किया।

Advertisements

प्रतियोगिता के सिंगल्स वर्ग में मुजफ्फरपुर के बलबीर सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, वहीं मो. आरिफ (मुजफ्फरपुर) उपविजेता रहे।
डबल्स वर्ग में पटना की जोड़ी भोला साव एवं सौरभ अग्रवाल ने विजेता का खिताब जीता, जबकि बलबीर सिंह एवं मो. आरिफ की जोड़ी उपविजेता रही।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन ने जिले में लॉन टेनिस के प्रति बढ़ते उत्साह और खिलाड़ियों की प्रतिभा को उजागर किया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.