MSKB College Muzaffarpur में सेवानिवृत्त शिक्षकों को भावभीनी विदाई, बीबीए विभाग ने किया सम्मान समारोह का आयोजन
February 4, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 4 February : MSKB College Muzaffarpur में बीबीए विभाग द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ. मो. रईस और डॉ. लक्ष्मी रानी के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उनके 40 वर्षों के समर्पित शैक्षणिक योगदान को सराहा गया।
MSKB College में सम्मान समारोह का आयोजन
महिला शिल्प कला भवन महाविद्यालय में बीबीए विभाग द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बीबीए विभाग के संस्थापक संरक्षक सह उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ. मो. रईस तथा बीबीए विभाग की संस्थापक निदेशक सह समन्वयक, मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्षा एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ. लक्ष्मी रानी की सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दोनों शिक्षकों के दीर्घकालीन, समर्पित और प्रेरणादायी सेवा-काल के लिए कृतज्ञता प्रकट करना था।


समारोह के दौरान सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंग-वस्त्र, शॉल ओढ़ाकर तथा बुके, बैग, डायरी और कलम भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बिहार कॉमर्स एसोसिएशन (BCA) के सचिव डॉ. ध्रुव कुमार सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने डॉ. मो. रईस और डॉ. लक्ष्मी रानी के योगदान को समाज निर्माण की मजबूत नींव बताते हुए कहा कि शिक्षक ही वह आधार होते हैं जिन पर आने वाली पीढ़ियों का भविष्य टिका होता है। उन्होंने कहा कि दोनों शिक्षकों ने लगभग 40 वर्षों तक निष्ठा, धैर्य और नवोन्मेषी शिक्षण शैली के साथ विद्यार्थियों के जीवन को दिशा दी है।
B.R.A. Bihar University में पीजी अंग्रेजी विभाग में विदाई समारोह एवं नये विभागाध्यक्ष का पदभार ग्रहण, सीनेट हॉल में सम्मान समारोह https://t.co/mDR3y1uNlA @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/bGlkPB7SQn
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) February 2, 2026
डॉ. सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी शिक्षकों का सम्मान करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने दोनों शिक्षकों के स्वस्थ, सुखद और प्रेरणादायी सेवानिवृत्ति जीवन की कामना की तथा कहा कि उनका मार्गदर्शन और आदर्श सदैव विद्यार्थियों एवं सहकर्मियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा के साथ-साथ महाविद्यालय के विकास, अनुशासन और मानवीय मूल्यों के निर्माण में दोनों शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है।


डॉ. मो. रईस और डॉ. लक्ष्मी रानी ने अपने उद्बोधन में महाविद्यालय, सहकर्मियों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा अपने कार्यकाल की स्मृतियों को साझा किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय परिवार से मिला स्नेह और सहयोग उनके लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

कार्यक्रम का संचालन शोध छात्र संतोष कुमार ने किया। इस अवसर पर विलियम कुजूर, राहुल रंजन, राजेश कुमार, राजन कुमार, श्रेया, खुशी कुमारी, प्रतिक्षा कुमारी, साईमा फातमी, शाहे नूर फातमा, सानिया श्री, सलोनी कुमारी एवं फरहत जहाँ आरजू सहित अनेक शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे तथा अपने प्रिय और आदर्श शिक्षकों को भावभीनी विदाई दी।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all