Muzaffarpur NewsSports
Advertisements

Muzaffarpur 9 February: मुजफ्फरपुर के खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में Ravi Mehta Memorial Football रवि मेहता मेमोरियल सीनियर डिवीजन जिला फुटबॉल लीग का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच में बैरिया फुटबॉल क्लब ने मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकादमी को 17–1 से हराया।

Ravi Mehta Memorial Football

स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में 9 फरवरी 2026 को रवि मेहता मेमोरियल मुजफ्फरपुर जिला सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच बैरिया फुटबॉल क्लब और मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकादमी के बीच खेला गया, जिसमें बैरिया फुटबॉल क्लब ने एकतरफा मुकाबले में 17–1 से शानदार जीत दर्ज की।

मैच का उद्घाटन मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष श्री अश्वनी खत्री ने सुनील कुमार सिंह, मो. सलाउद्दीन, डॉ. फिरोजुद्दीन फैज, पंकज कुमार सिंह गुड्डू, रोहिताश तिवारी एवं अन्य खेल प्रेमियों की उपस्थिति में दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

Advertisements
Ravi Mehta Memorial Football का शुभारंभ
Ravi Mehta Memorial Football का शुभारंभ

खेल की शुरुआत से ही बैरिया फुटबॉल क्लब ने दबदबा बनाए रखा। प्रथम हाफ में बैरिया की टीम ने चार गोल किए, जबकि मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकादमी की ओर से एक गोल किया गया। मध्यांतर तक बैरिया 4–1 से आगे थी। दूसरे हाफ में बैरिया फुटबॉल क्लब ने आक्रामक खेल जारी रखते हुए 13 और गोल दागे और मैच 17–1 से अपने नाम कर लिया।

आज के मैच में निर्णायक की भूमिका अलीमुद्दीन ने निभाई, जबकि सहायक निर्णायक के रूप में मोहम्मद सईद, दीपक कुमार (द्वितीय) एवं मणिराज ठाकुर प्रतिनियुक्त थे।

जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष श्री अश्वनी खत्री ने बताया कि इस वर्ष लीग प्रतियोगिता में कुल 15 टीमें भाग ले रही हैं, जिन्हें दो ग्रुप में विभाजित कर प्रतियोगिता कराई जाएगी।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.