Headlines

Inter School Cricket Tournament : प्रिस्टीन चिल्ड्रन स्कूल और माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल फाइनल में

Inter School Cricket Tournament : प्रिस्टीन चिल्ड्रन स्कूल और माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल फाइनल में Inter School Cricket Tournament : प्रिस्टीन चिल्ड्रन स्कूल और माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल फाइनल में
Advertisements

Muzaffarpur 10 February : बोचहां में आयोजित राजेश बंसल मेमोरियल Inter School Cricket Tournament 2026 के सेमीफाइनल मुकाबलों में प्रिस्टीन चिल्ड्रन स्कूल और माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।

Inter School Cricket Tournament

राजेश बंसल मेमोरियल Inter School Cricket Tournament 2026 के दूसरे दिन खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में युवा खिलाड़ियों ने शानदार खेल और खेल भावना का प्रदर्शन किया। दोनों मैच काफी रोचक रहे और दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

पहले सेमीफाइनल मुकाबले में डॉल्फिन पब्लिक स्कूल और प्रिस्टीन चिल्ड्रन स्कूल आमने-सामने थे। इस मैच में प्रिस्टीन चिल्ड्रन स्कूल की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए डॉल्फिन पब्लिक स्कूल को 8 विकेट से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

Inter School Cricket Tournament : प्रिस्टीन चिल्ड्रन स्कूल और माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल फाइनल में
Inter School Cricket Tournament : प्रिस्टीन चिल्ड्रन स्कूल और माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल फाइनल में

दूसरे सेमीफाइनल में माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल का मुकाबला डीपीएस से हुआ। माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल की टीम ने सधी हुई बल्लेबाजी और अनुशासित गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए डीपीएस को 6 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की।

अब टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला प्रिस्टीन चिल्ड्रन स्कूल और माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट को विद्यार्थियों, शिक्षकों और खेल प्रेमियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है, जिससे आयोजन सफल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *