Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 10 February : खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में मुजफ्फरपुर के शुभम विकलांग विकास संस्थान में जिला स्तरीय Divyang Sports 2025-26 आयोजित की गई। प्रतियोगिता में दृष्टिबाधित बच्चों ने क्रिकेट व फुटबॉल सहित कई खेलों में भाग लिया और विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

Divyang Sports मुजफ्फरपुर में

मुजफ्फरपुर में खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय दिव्यांग चयन खेल प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन 10 फरवरी को शुभम विकलांग विकास संस्थान, मुजफ्फरपुर में जिला प्रशासन की देखरेख में किया गया।

खेल विभाग, बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन मुजफ्फरपुर द्वारा पैरा गेम्स एसोसिएशन ऑफ मुजफ्फरपुर के सहयोग से जिला स्तरीय दिव्यांग खेलकूद सह चयन प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 10 फरवरी 2026 को किया गया।

Advertisements
Divyang Sports
Divyang Sports
Divyang Sports
Divyang Sports

यह प्रतियोगिता पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, सिकंदरपुर, मुजफ्फरपुर एवं शुभम विकलांग विकाश संस्थान में आयोजित की गई । जिला संघ के सचिव कुमार आदित्य ने बताया कि प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार 30 वर्ष से कम आयु वर्ग के शारीरिक दिव्यांग, मंदबुद्धि, मूक-बधिर एवं दृष्टिबाधित खिलाड़ियों के लिए एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन एवं दृष्टि बाधित फुटबॉल और क्रिकेट में कोई उम्र सीमा नहीं थी।

प्रतियोगिता में दृष्टिबाधित बच्चों ने क्रिकेट एवं फुटबॉल जैसे खेलों का आनंद लिया और अपने कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अलावा दिव्यांग बच्चों के लिए अन्य खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता के परिणाम
मूकबधिर:

100 मीटर दौड़
(बालक)
प्रथम – प्रियांशु शर्मा
द्वितीय – उज्ज्वल कुमार
तृतीय – शौर्य कुमार

(बालिका)
प्रथम – मानसी कुमारी
द्वितीय – नाज खातून
तृतीय – कविता कुमारी

200 मीटर दौड़:
(बालक)
प्रथम – निकेत राज
द्वितीय – दिव्यांशु कुमार
तृतीय – मो नशीर हुसैन

400 मीटर दौड़ –
प्रथम – विशाल कुमार
द्वितीय – उज्ज्वल कुमार झा
तृतीय – रविरंजन कुमार

शॉट पुट (बालक):
प्रथम – अमित कुमार
द्वितीय – मो अजान
तृतीय – आयुष कुमार

(बालिका)
प्रथम – अक्षरा कुमारी
द्वितीय – दौलत कुमार
तृतीय – आतीफा अमिर

लंबी कूद –
प्रथम – उज्ज्वल कुमार
द्वितीय – आकाश कुमार
तृतीय – श्रेष्ठ कुमार

मंद बुद्धि कैटेगरी –

100 मीटर दौड़ –
प्रथम – अरहम
द्वितीय – सचिन कुमार
तृतीय – अभिराज पाण्डे

200 मीटर दौड़ –
प्रथम – कृषाक श्रीवास्तव
द्वितीय – मो फैज
तृतीय – हासन हसमत अली

सॉफ्ट बॉल थ्रो –
प्रथम – रौशन कुमार
द्वितीय – सचिन कुमार
तृतीय – आदित्य कुमार

शारीरिक दिव्यांग-

F – 54 कैटेगरी (शॉट पुट)
प्रथम – अमित कुमार
द्वितीय – अनुभव राज

F – 43 (शॉट पुट)
प्रथम – रौशनी कुमारी
द्वितीय – आराध्या जायसवाल

F- 46 (200 मीटर दौड़)
प्रथम – आराध्या जायसवाल
द्वितीय – रौशनी कुमारी

F -40 (शॉट पुट)
प्रथम – सुमित राज

वहीं, दृष्टिबाधित खिलाड़ियों के लिए क्रिकेट एवं फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन शुभम विकलांग विकास संस्थान, फर्दो गोला, रेवा रोड, मुजफ्फरपुर में हुआ जिसमें शुभम विकलांग विकाश संस्थान के खिलाड़ी क्रिकेट एवं फुटबॉल में चयनित हुए। जिसमें निम्न खिलाड़ी सम्मिलित हैं –

क्रिकेट –
काजल कुमारी
सृष्टि कुमारी
गरिमा कुमारी
रानी कुमारी 1
रानी कुमारी 2
अंशु कुमारी
गायत्री कुमारी
अंचली कुमारी
दुर्गा कुमारी
नंदनी कुमारी
मीनू कुमारी
विभा कुमारी

फुटबॉल –
फुटबॉल टीम बालक वर्ग
शिवम कुमार
देवेंद्र राम
सुनील कुमार
दीपक कुमार
नवनीत कुमार
रुद्र कुमार
अंशु कुमार
कुंदर कुमार
प्रभात कुमार
अरब कुमार
अंशुमान टुड्डू
संचित कुमार
टीम मनेजर- सत्येन्द्र कुमार मिश्र
सुभम विकलांग विकास संस्थान
संस्थापिका- डॉ. संगीता अग्रवाल मौके पर उपस्थित रहे।

इससे पूर्व जिला खेल पदाधिकारी राजेन्द्र कुमार ने आयोजन की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
जिला खेल पदाधिकारी राजेन्द्र कुमार ने आगे बताया कि चयनित खिलाड़ी 12 फरवरी 2026 को सिकंदरपुर स्टेडियम में आयोजित प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसके उपरांत चयनित खिलाड़ियों को 14 एवं 15 फरवरी 2026 को आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।

आज के आयोजन में निर्णायक की भूमिका में कुंदन राज, राजीव कुमार, सुभाष शर्मा, कुमार गौरव, मिथिलेश शर्मा, कंचन कुमार, संजय कुमार, बालमुकुंद कुमार, धीरज कुमार, अभ्युदय शरण एवं कार्यालय सहायक भानु प्रिया की मदद से आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.