Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 14 February : 14 फरवरी 2026 को स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में Ravi Mehta Memorial Football लीग के तहत दो मैच खेले गए। पहले मैच में स्टूडेंट क्लब ने सुरेश अचल सुपर सॉकर क्लब को 1-0 से हराया, जबकि दूसरे मैच में शहीद खुदीराम बोस फुटबॉल क्लब ने मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकादमी को 1-0 से पराजित कर पूर्ण अंक अर्जित किया।

Ravi Mehta Memorial Football

14 फरवरी 2026 को स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में रवि मेहता मेमोरियल सीनियर डिवीजन मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल लीग प्रतियोगिता के तहत दो मुकाबले खेले गए, जिसमें स्टूडेंट क्लब और शहीद खुदीराम बोस फुटबॉल क्लब ने अपने-अपने मैच जीतकर पूर्ण अंक अर्जित किए।

पहला मैच स्टूडेंट क्लब और सुरेश अचल सुपर सॉकर फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। मैच का शुभारंभ श्री त्रिलोकी प्रसाद ने रोहिताश तिवारी, राकेश कुमार पासवान, इरशाद मलिक एवं अन्य खेल प्रेमियों की उपस्थिति में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मुकाबले में दोनों टीमों ने संघर्षपूर्ण खेल दिखाया और मध्यांतर तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी।
मध्यांतर के बाद खेल के 52वें मिनट में स्टूडेंट क्लब के खिलाड़ी प्रत्यूष रंजन (जर्सी नंबर 12) ने शानदार गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई, जो अंत तक कायम रही। इस जीत के साथ स्टूडेंट क्लब ने मैच अपने नाम कर लिया।

Advertisements
Ravi Mehta Memorial Football
Ravi Mehta Memorial Football

दूसरा मैच मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकादमी और शहीद खुदीराम बोस फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। मैच का उद्घाटन जिला फुटबॉल संघ मुजफ्फरपुर के अध्यक्ष अश्वनी खत्री ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
इस मैच में शहीद खुदीराम बोस फुटबॉल क्लब के खिलाड़ी आशीष रंजन (जर्सी नंबर 8) ने खेल के 19वें मिनट में गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। मध्यांतर तक यही स्कोर बना रहा।

लीग नियमों के अनुसार खिलाड़ियों का पहचान पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य था, लेकिन मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकादमी की टीम मध्यांतर तक भी पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर सकी। इसके बाद टूर्नामेंट कमेटी ने उन्हें आगे खेलने से रोकते हुए शहीद खुदीराम बोस फुटबॉल क्लब को 1-0 की बढ़त के आधार पर विजेता घोषित कर पूर्ण अंक प्रदान किया।

पहले मैच में निर्णायक की भूमिका अलीमुद्दीन ने निभाई, जबकि सहायक निर्णायक अमोद कुमार और सुरेश महतो तथा चौथे निर्णायक दीपक कुमार थे। दूसरे मैच में निर्णायक दीपक कुमार, सहायक निर्णायक इरशाद मलिक और शमीमुल हक उर्फ पप्पन तथा चौथे निर्णायक अलीमुद्दीन रहे।

टूर्नामेंट के संयोजक मोहम्मद सलाउद्दीन ने बताया कि 15 फरवरी 2026 को लीग के तहत दो और मैच खेले जाएंगे, जिसमें चक्कर स्पोर्टिंग क्लब बनाम बैरिया फुटबॉल क्लब तथा किंग कोबरा फुटबॉल क्लब बनाम पुलिस बॉयज फुटबॉल क्लब आमने-सामने होंगे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.