Headlines

Ravi Mehta Memorial Football : ठक्कर बाबा हॉस्टल ने 4-0 से, स्टूडेंट क्लब ने 3-0 से दर्ज की शानदार जीत

Ravi Mehta Memorial Football Ravi Mehta Memorial Football
Advertisements

Muzaffarpur 18 February : खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान, मुजफ्फरपुर में खेले गए Ravi Mehta Memorial Football लीग के तहत ठक्कर बाबा हॉस्टल ने शहीद खुदीराम बोस क्लब को 4-0 से हराया, जबकि स्टूडेंट क्लब ने किंग कोबरा को 3-0 से पराजित किया। संतोष और अमित मरांडी रहे जीत के नायक।

Ravi Mehta Memorial Football

आज दिनांक 18 फरवरी 26 को स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में रवि मेहता मेमोरियल सीनियर डिवीजन मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल लीग प्रतियोगिता के तहत दो मैच खेले गए।पहले मैच में ठक्कर बाबा हॉस्टल फुटबॉल टीम ने शहीद खुदीराम बोस फुटबॉल क्लब को शून्य के मुकाबले 4 गोल से पराजित कर दिया। दूसरा मैच किंग कोबरा फुटबॉल क्लब बनाम स्टूडेंट क्लबके बीच खेला गया जिसमें स्टूडेंट क्लब ने किंग कोबरा फुटबॉल क्लबको शून्य के मुकाबले तीन गोलों से पराजित कर दिया

पहला मैच शहीद खुदीराम बोस फुटबॉल क्लब बनाम ठक्कर बाबा हॉस्टल फुटबॉल टीम

Ravi Mehta Memorial Football लीग प्रतियोगिता के तहत आज का पहला मैच शहीद खुदीराम बोस फुटबॉल क्लब बनाम ठक्कर बाबा हॉस्टल फुटबॉल टीम के बीच खेला गया।आज के मैच का शुभारंभ सुनील कुमार सिंह कार्यकारी सचिव मुजफ्फरपुर फुटबॉल संघ, राकेश कुमार पासवान ने अन्य खेल प्रेमियों की उपस्थिति में दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

Ravi Mehta Memorial Football
Ravi Mehta Memorial Football

खेल के प्रारंभ से ही ठक्कर बाबा हॉस्टल फुटबॉल टीम के द्वारा विपक्षी टीम शहीद खुदीराम बोस फुटबॉल क्लब पर अपना दबाव बनाया एवं खेल के 13 वें मिनट में ठक्कर बाबा हॉस्टल फुटबॉल टीम के जर्सी नंबर 9 संतोष के द्वारा अपनी टीम के लिए गोलकर एक शून्य की बढ़त बना लिए।इसके बाद खेल के 15 वें मिनट में जर्सी नंबर 10 कारण के द्वारा एवं खेल के 18 वें मिनट में जर्सी नंबर 7 अमरजीत के द्वारा गोल किया गया ।मध्यांतर तक ठक्कर बाबा हॉस्टल फुटबॉल टीम शहीद खुदीराम बोस फुटबॉल क्लब से शून्य के मुकाबले तीन गोलों से आगे थी।

मध्यांतर के पश्चात दोनों हीं टीमों को द्वारा एक दूसरे के विरुद्ध गोल करने का काफी प्रयास किया गया लेकिन सफलता ठक्कर बाबा हॉस्टल फुटबॉल टीम को मिला जिसके जर्सी नंबर 9 संतोष ने खेल के 60 वें मिनट में अपना दूसरा तथा अपनी टीम का चौथा गोल किया। खेल की समाप्ति पश्चात ठक्कर बाबा हॉस्टल फुटबॉल टीम ने शहीद खुदीराम बोस फुटबॉल क्लब को शून्य के मुकाबले चार गोल से पराजित कर दिया।

दूसरा मैच स्टूडेंट क्लब एवं किंग कोबरा

आज का दूसरा मैच स्टूडेंट क्लब एवं किंग कोबरा के बीच खेला गया जिसका शुभारंभ सुनील कुमार सिंह कार्यकारी सचिव मुजफ्फरपुर फुटबॉल संघ ने राकेश कुमार पासवान,इरशाद मलिक,बीरेन्द्र कुमार यादव एवं अन्य खेल प्रेमियों की उपस्थिति में दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

दोनों ही टीमों के द्वारा काफी अच्छा और तेज खेल का प्रदर्शन किया गया और एक दूसरे के विरुद्ध गोल करने का काफी प्रयास किया गया लेकिन सफलता स्टूडेंट क्लब को मिली जिसके जर्सी नंबर 27 विजयत शर्मा के द्वारा खेल के 25 वें मिनट में अपनी टीम के लिए गोल कर एक शून्य की बढ़त दिला दिए।

मध्यांतर तक स्टूडेंट क्लब की टीम एक शून्य से आगे थी। मध्यांतर के पश्चात स्टूडेंट क्लब की जर्सी नंबर 10 अमित कुमार मरांडी के द्वारा खेल के 44 में एवं 57 वें मिनट में लगातार दो गोलकर अपने टीम को 3 शून्य की बढ़त दिला दिये। खेल के समाप्ति पश्चात स्टूडेंट क्लब ने किंग कोबरा फुटबॉल क्लब को शून्य के मुकाबले तीन गोलों से पराजित कर दिया।

Ravi Mehta Memorial Football आज खेले गए पहले मैच के निर्णायक के रूप में असगर हुसैन सहायक निर्णायक के रूप में दीपक कुमार 2 एवं इरशाद मलिक तथा चौथे निर्णायक के रूप में विपिन कुमार ने अपनी भूमिका निभाई।

दूसरे मैच में निर्णायक के रूप में अलीमुद्दीन सहायक निर्णायक के रूप में दीपक कुमार 2,शमीमुल हक एवं चौथे निर्णायक के रूप में असगर हुसैन ने अपनी भूमिका निभाई।
लीग टूर्नामेंट के संयोजक मोहम्मद सलाउद्दीन ने बताया कि कल दिनांक 19 फरवरी 26 को लीग टूर्नामेंट के तहत दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच यंग बॉयज फुटबॉल क्लब बनाम रैंबो फुटबॉल टीम एवं दूसरा मैच मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकादमी बनाम युग सृजन फुटबॉल क्लबके बीच होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *