Muzaffarpur 11 March : मुजफ्फरपुर के स्थानीय आमला रोड स्थित सुख शांति भवन सभागार में Brahma Kumaris ब्रह्माकुमारीज की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी हृदय मोहिनी जी का 5वां स्मृति दिवस सादगीपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर बीके रानी दीदी सहित कई वक्ताओं ने दादी जी के जीवन, आध्यात्मिक मूल्यों और प्रेरणादायी संस्मरणों को साझा किया।
Brahma Kumaris : दादी हृदय मोहिनी जी
स्थानीय आमला रोड स्थित सुख शांति भवन सभागार में पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी हृदय मोहिनी जी का 5 वां स्मृति दिवस सादगी पूर्वक मनाया गया.इस अवसर पर बिहार झारखंड सेवाकेंद्र की जोनल इंचार्ज राजयोगिनी बीके रानी दीदी ने कहा की दादी जी का जन्म 1928 में कराची में हुआ.जब 9 वर्ष की थीं तो संस्थापक ब्रह्मा बाबा द्वारा खोले गए ओमनिवास आवासीय विद्यालय में दाखिला लिया.
स्कूल में बाबा मम्मा के स्नेह,प्यार और दुलार से प्रभावित होकर अपना जीवन उनके समान बनाने का निश्चय किया. आपकी लौकिक माँ भक्तिभाव से भरपूर थीं.दादी जी कहती थीं,बाबा अपने हाथ से दूध में काजू बादाम डालकर खिलाते थे.
बाबा का प्यार स्नेह इतना मिला जो कभी भी लौकिक मां बाप की याद नहीं आई.उनका कहना था,खुशी जाने के पांच शब्द हैं,क्यों,क्या कहा,कौन,कब और कैसे. और दृढ़ता ही सफलता की चाबी है.
LS College : डॉ. विजय कुमार की पुस्तक “मूल्य और संवेद्यता” को Appreciation Award of Book 2026 से सम्मान https://t.co/Y0MTOULiTq #books #Muzaffarpur #awards @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/HJ8mUlDdvY
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) March 11, 2026
इस अवसर पर बीके मीना बहन (अरेराज),बीके मीना (मुंबई),बीके सीता,बीके डॉ फनीश चंद्र,बीके अरविंद,बीके भास्कर ने दादीजी के साथ का संस्मरण सुनाया.सभी भाई बहनों ने पुष्पांजलि अर्पित किया और दादी जी के गुणों को धारण कर उनके समान बनने का संकल्प लिया. मुख्य रूप से पूर्व सिविल सर्जन डॉ जेपी रंजन,उमेश प्रसाद ठाकुर,जनकराज सहाय,विमल प्रसाद,प्रो रंजना झा,राज कपूर राजकुमार शर्मा मौजूद रहे.

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।