RDS College Annual Sports का समापन, कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने विजेताओं को किया सम्मानित
March 13, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 13 March : RDS College, मुजफ्फरपुर में 9 से 13 मार्च तक आयोजित वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता एथलेटिक्स मीट के साथ संपन्न हुई। समापन समारोह में बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। मेंस वर्ग में नितेश कुमार और विमेंस वर्ग में निकिता सहानी बेस्ट एथलीट घोषित हुए।
RDS College Annual Sports
दिनांक 9 मार्च से 13 मार्च तक RDS College में आयोजित वार्षिक खेल- कूद प्रतियोगिता आज अंतिम दिन एथलेटिक्स मीट के साथ संपन्न हुई। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. मधु सिंह, प्राचार्या, आर.बी.बी.एम कॉलेज, मुजफ्फरपुर एवं आर.डी.एस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. शशि भूषण कुमार के द्वारा सभी विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने कहा कि संस्थानों को अपने मानस पुत्रों (पूर्व छात्रों) को जोड़ना चाहिए। उन्हें यह नहीं लगना चाहिए कि यह केवल सरकार का काम है। अपने सीमित संसाधनों के साथ भी संस्थान को अपना वैभव और गौरव बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। इसके लिए संस्थान की प्रत्येक इकाई को सहयोग करना होगा। उन्होंने इस भीषण गर्मी में सफलतापूर्वक स्पोर्ट्स मीट आयोजित करने के लिए कॉलेज प्रशासन को बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में भी करियर की अच्छी संभावनाएँ हैं और सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शुभकामनाएँ दीं।

इस प्रतियोगिता में मेंस वर्ग में बेस्ट एथलीट का खिताब नितेश कुमार, वहीं विमेंस वर्ग में बेस्ट एथलीट निकिता सहानी को दिया गया।

आज खेले गए एथलेटिक्स प्रतियोगिता के 100 मीटर रेस के बालिका वर्ग में प्रथम स्थान मनीषा कुमारी, द्वितीय स्थान आयुषी कुमारी एवं तृतीय स्थान सलोनी कुमारी ने प्राप्त किया।
100 मीटर रेस के बालक वर्ग में प्रथम स्थान आदित्य राज सिंह, द्वितीय स्थान शुभम सुमन एवं तृतीय स्थान आदित्य कुमार ने प्राप्त किया।

5000 मीटर रेस के बालक वर्ग में प्रथम स्थान सोनू कुमार, द्वितीय स्थान दीपक कुमार एवं तृतीय स्थान मनीष कुमार ने प्राप्त किया।

शॉट पुट बालक वर्ग में प्रथम स्थान नीरज कुमार, द्वितीय स्थान आदित्य कुमार एवं तृतीय स्थान सन्नी कुमार ने प्राप्त किया।
लम्बी कूद बालिका वर्ग में प्रथम स्थान शिवांगी कुमारी, द्वितीय स्थान निकिता कुमारी एवं तृतीय स्थान पुतुल कुमारी ने प्राप्त किया।
लम्बी कूद बालक वर्ग में प्रथम स्थान आदित्य कुमार, द्वितीय स्थान आदित्य राज सिंह एवं तृतीय स्थान शुभम सुमन ने प्राप्त किया।

डिस्कस थ्रो बालिका वर्ग में प्रथम स्थान निकिता कुमारी, द्वितीय स्थान तृप्ति कुमारी एवं तृतीय स्थान शिवांगी कुमारी ने प्राप्त किया।
डिस्कस थ्रो बालक वर्ग में प्रथम स्थान नीतीश कुमार, द्वितीय स्थान केशव कुमार एवं तृतीय स्थान बिपिन कुमार ने प्राप्त किया।

जैवलिन थ्रो बालिका वर्ग में प्रथम स्थान निकिता कुमारी, द्वितीय स्थान पुतुल कुमारी एवं तृतीय स्थान सलोनी कुमारी ने प्राप्त किया।
जैवलिन थ्रो बालक वर्ग में प्रथम स्थान नीतीश कुमार, द्वितीय स्थान सोनू कुमार एवं तृतीय स्थान बिपिन कुमार ने प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के समापन समारोह में आगत अतिथियों एवं खिलाड़ियों का स्वागत संबोधन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. शशि भूषण कुमार ने किया। वहीं मंच संचालन कॉलेज के खेल निदेशक डॉ. रवि शंकर कुमार के द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. कृतिका वर्मा ने किया।
आर.डी.एस. कॉलेज, मुजफ्फरपुर में आयोजित वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता के चौथे दिन एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का भव्य उद्घाटन किया गया। Watch Hinglights and aerial view https://t.co/E051lzML4i #Muzaffarpur #sports @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/ZPaK4uM1hE
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) March 13, 2026
इस अवसर पर कॉलेज स्पोर्ट्स काउंसिल के स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ. नीरज कुमार मिश्रा, डॉ. रमेश गुप्ता, डॉ. रविन्द्र नाथ ओझा, डॉ. रजनीकांत, डॉ. आनंद दुबे, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. अमर ज्योति रंजन, डॉ. आलोक कुमार, डॉ. अनुराधा पाठक, डॉ. आशुतोष कुमार, करुणेश कुमार, बबलू कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षेत्तर कर्मी मौजूद रहे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all