Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 24 March : बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी संघ के आह्वान पर LS College में 24–25 मार्च को प्रस्तावित कार्य बहिष्कार के पहले दिन सभी शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्य ठप रहे। कर्मचारी अपनी 11 सूत्री मांगों, जिसमें प्रोन्नति, वेतन, पेंशन और वोकेशनल कर्मियों के समायोजन शामिल हैं, को लेकर धरने पर बैठे।

LS College में कर्मचारी संघ का कार्य बहिष्कार

बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी संघ के आह्वान पर LS College में 24 और 25 मार्च को प्रस्तावित पूर्ण कार्य बहिष्कार के पहले दिन आज कॉलेज के तमाम प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्य पूरी तरह ठप रहे।

LS College में कर्मचारी संघ का कार्य बहिष्कार
LS College में कर्मचारी संघ का कार्य बहिष्कार

संघ के LS College इकाई अध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि बार-बार स्मार पत्र देने के बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन का रवैया उदासीन बना हुआ है, इसलिए जब तक तृतीय श्रेणी कर्मियों की प्रोन्नति, एमएसीपी लाभ, बकाया वेतन, सेवानिवृत्त कर्मियों के पेंशन भुगतान और विशेष रूप से वोकेशनल कोर्स के कर्मियों के समायोजन व लंबित भुगतान जैसी 11 सूत्री मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती तब तक यह आंदोलन अनवरत जारी रहेगा।

Advertisements

इस अवसर पर अध्यक्ष आनंद कुमार सिंह और सचिव सत्येंद्र कुमार के साथ रमन कुमार सिंह, ऋषि कुमार, सुजीत कुमार, राजीव कुमार, संजय कुमार सिंह, आनंद चक्रपाणि, लालबाबू पटेल, विश्वनाथ सिंह, अभय कुमार, मनोज कुमार, सकलदेव मिस्त्री, मो. आलम और विनोद कुमार सहित अन्य कई कर्मचारी अपनी जायज मांगों की पूर्ति हेतु कॉलेज परिसर में धरने पर बैठकर प्रदर्शन में शामिल रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.