Muzaffarpur 30 March : सोमवार को MDDM College में महाविद्यालय शिक्षक संघ के तत्त्वावधान में अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ विनीता झा का विदाई समारोह सम्पन्न हुआ
MDDM College में विदाई समारोह सम्पन्न
अध्यक्षीय भाषण में महाविद्यालय शिक्षक संघ की सचिव डॉ कुमारी सरोज ने डॉ विनीता झा के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ विनीता झा कुशल प्राध्यापक के साथ सही इंसान थीं। अपनी कर्मठता और जुझारूपन से अपनी पहचान बनायी थीं। शिक्षक संघ के विकास में उन्होंने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। प्राचार्य डॉ अलका जायसवाल ने कहा कि डॉ विनीता झा का व्यक्तित्व सबसे अलग था । सहयोग और सुझाव समय – समय पर उन्होंने सबको दिया । अपनी सेवा बखूबी निभायी।

प्रोफेसर जयकांत सिंह जय ने कहा कि डॉ विनीता झा का अध्यापकीय जीवन संघर्ष की महागाथा है। इनमे कर्तव्य बोध कूट कूट कर भरा है। डॉ रमेश ऋतंभर ने कहा कि डॉ विनीता झा अवकाश प्राप्त कर बड़े परिवार में सम्मिलित हो रही हैं। एक अच्छी प्राध्यापिका के रूप में इनकी ख्याति रही है। इनके छात्र और छात्राएँ विभिन्न सेवाओं में कार्यरत हैं। डॉ किरण झा ने कहा कि शिक्षक संघ को मजबूत आधार देने में विनीता झा का महत्त्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने एक गाना सुनाया – ‘जय जय बम बम भोले’।डॉ नवनीता कुमारी ने कहा कि डॉ विनीता झा से बहुत कुछ सीखने वाली बात है। उनका अनुशासन और अध्यापन सबको प्रभावित करता है।

डॉ अर्चना तिवारी ने डॉ विनीता झा के बारे में कहा कि पुस्तकालय से वे बहुत किताबें पढ़ने के लिए लेती थीं। बौद्धिक माहौल बनाने में उनकी अहम भूमिका रही है। डॉ अर्चना तिवारी ने विक्टोरिया इरिक्सन की एक कविता सुनाई।प्रो. प्रांजलि ने कहा कि महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय के इतिहास में डॉ विनीता झा का स्थान गौरवशाली रहेगा। आने – जाने का काम लगा रहता है, लेकिन काम सबको याद रहता है।

प्रो . शगुफ्ता नाज़ ने कहा कि उनके साथ काम करना अच्छा लगता था। गौरव का बोध होता था। वे एक आयरन लेडी थीं। उनका अवकाश प्राप्त करना महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के लिए बहुत बड़ी क्षति है।
डॉ प्रियम फ्रांसिस ने कहा कि विनीता झा एक विदुषी प्राध्यापक के साथ – साथ एक स्नेहिल महिला थी। सबको ज्ञान और स्नेह बांटती थी।
Bharti Shikshak Prashikshan Mahavidyalay में शिक्षक सेवा दिवस, विद्यार्थियों ने गुरुजनों को स्वयं भोजन परोसकर किया सम्मान #Muzaffarpur #news @brabu_ac_in @DineshCRai https://t.co/QrHQ68Oro4 pic.twitter.com/znrrEZH91q
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) March 30, 2026
कार्यक्रम के अंत में डॉ विनीता झा ने कहा कि मैंने चौंतीस वर्षों की सेवा के दौरान अपने कर्तव्य बोध और अधिकार बोध को जिंदा रखा । अपने ईमान से कभी समझौता नहीं किया। निर्भय होकर सेवा की । परमेश्वर को धन्यवाद है कि मेरे शैक्षिक जीवन को गरिमामय बना रहने दिया। मौके पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक – प्राध्यापिकाओं के साथ शिक्षकेतर कर्मचारीगण मौजूद थे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।