www.goltoo.in

RDS College में 4 अप्रैल को HCL Tech Campus Placement Drive,मिलेगा Full Time Job

April 3, 2026 | by Goltoo

goltoo+ (74)12

Muzaffarpur 3 April :RDS College, मुजफ्फरपुर के कंप्यूटर सेंटर में 4 अप्रैल को HCL Tech के TechBee प्रोग्राम के तहत कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित होगा। स्किल ट्रेनिंग पूरी करने के बाद छात्रों को HCL Tech में फुल टाइम जॉब का अवसर मिलेगा।

RDS College में HCL Tech Campus Placement Drive

RDS College , मुजफ्फरपुर के कंप्यूटर सेंटर में 4 अप्रैल 2026 को HCL Tech के TechBee Program के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन छात्रों के लिए आईटी सेक्टर में करियर बनाने का सुनहरा अवसर लेकर आ रहा है।

RDS College में HCL Tech Campus Placement Drive
RDS College में HCL Tech Campus Placement Drive

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय होंगे। कार्यक्रम के संरक्षक कॉलेज के प्राचार्य प्रो. शशि भूषण कुमार हैं, जबकि कार्यक्रम समन्वयक आरडीएस कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जॉयदीप घोष हैं।

कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक छात्र दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।

RDS College में HCL Tech Campus Placement Drive
RDS College में HCL Tech Campus Placement Drive

कॉलेज प्रशासन के अनुसार TechBee Program में नामांकित छात्रों को Fundamental of IT में स्किल ट्रेनिंग पूरी करने के बाद HCL Tech में फुल टाइम जॉब दिया जाएगा। यह प्रोग्राम खास तौर पर उन छात्रों के लिए तैयार किया गया है जो पढ़ाई के साथ-साथ तकनीकी कौशल विकसित कर आईटी इंडस्ट्री में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं।

हेल्पलाइन नंबर:

  • रजनीश: 8539815612
  • प्रभाकर: 9835129050

कॉलेज परिवार ने अधिक से अधिक छात्रों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

RELATED POSTS

View all

view all