Bihar NewsMuzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 11 April : LNT College, मुजफ्फरपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के संवाद कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए बुद्धिजीवी वर्ग को विचार और लेखनी के माध्यम से आगे आना होगा। उन्होंने आंतरिक सुरक्षा, अवैध घुसपैठ और सामाजिक भ्रम फैलाने वाली शक्तियों पर चिंता जताई।

LNT College राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच : संवाद कार्यक्रम

राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए बुद्धिजीवी वर्ग को आगे आना होगा। उन्हें विचार और लेखनी के माध्यम से उन तत्वों को बेनकाब करना चाहिए जो देश की सुरक्षा की व्यवस्था होने पर लोगों को भ्रमित करने का अभियान चलाते हैं।

वे शनिवार को LNT College के सभागार में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की मुजफ्फरपुर इकाई के तत्वावधान में राष्ट्रीय सुरक्षा में हमारी भूमिका विषय पर आयोजित संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा हम सबकी जिम्मेवारी है। सभी लोग देश की सुरक्षा के काम में सहयोग करेंगे तभी देश की सीमा सुरक्षित रह सकेगी। उन्होंने उदाहरण देकर बताया कि मिजोरम में सीमा के उस क्षेत्र में बॉर्डर फेंसिंग करने का सरकार ने निर्णय लिया जो खुली हुई थी। यह योजना बनने के बाद क्रियान्वित हो पाती उससे पहले ही देश विरोधी शक्तियों ने सीमा पर बसे लोगों में भ्रम फैला दिया कि सरकार सीमा पर सांप छोड़ने वाली है।

Advertisements
 LNT College राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच : संवाद कार्यक्रम
LNT College राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच : संवाद कार्यक्रम

इसी तरह उन्होंने आंतरिक सुरक्षा के लिए अर्बन नक्सलियों को बड़ी चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि जो शक्ति देश की मजबूती और विकास नहीं पसंद करती है, वह लोगों को दिग्भ्रमित करती रहती है। लोगों में भ्रम फैलाने के लिए अखबारों में तरह तरह के तथ्यहीन लेख और आलेख लिखते है। ऐसी शक्तियों को जबाव देने के लिए बुद्धिजीवी वर्ग को आगे आना होगा। उन्हें भी देश हित में आलेख और लेख लिखना चाहिए। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देशों से भी बेहतर संबंध बनाने के लिए विचार व्यक्त करना होगा। उन्होंने कहा कि हमें अपने मूल्य और मूल्यों की जड़ को पहचानना होगा। सभ्यता और संस्कृति एक साथ चलती है तब देश का सम्यक विकास होता है।

संवाद में उन्होंने देश में अवैध घुसपैठ की समस्या पर चिंता जतायी और कहा कि इसे भी चुनौती के रूप में लेकर देश की सुरक्षा के लिए सभी लोगों को पहल करनी होगी। एक सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि क्षेत्रवाद और क्षेत्रीय अस्मिता में फर्क को समझना होगा। राष्ट्र के लिए क्षेत्रवाद गंभीर समस्या है जबकि क्षेत्रीय अस्मिता से राष्ट्रवाद को कोई खतरा नहीं है। क्षेत्रीय अस्मिता कमजोर पड़ने पर राष्ट्रवाद को चुनौती मिलने का खतरा बढ़ जाता है।

संवाद में विशिष्ट अतिथि सीआईएमपी, पटना के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कुमोद कुमार ने कहा कि देश सुरक्षित रहने पर ही हम सभी सुरक्षित रह सकते है। देश विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में देश की सुरक्षा सर्वोपरि है।

इससे पूर्व LNT College के प्रभारी प्राचार्य प्रो. विजयेंद्र झा ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने स्वागत भाषण के क्रम में कहा कि देश तभी पूर्ण रूप से विकास के पथ पर तेजी से बढ़ता है जब सभ्यता और संस्कृति साथ साथ चलती है। खाड़ी देशों के पास पैसा तो बहुत है, लेकिन पश्चिमी देशों के मुकाबले विकसित नहीं है। इसका कारण खाड़ी देशों में सभ्यता और संस्कृति का अभाव है।

मंच संचालन पंकज कुमार ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रो. ललन झा ने किया। संवाद कार्यक्रम में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के कार्यकारी अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, महामंत्री केएस शेखर, वनवासी कल्याण आश्रम के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा, फैंस के सदस्य अर्जुन सिंह, अनिल कुमार, अनिल धवन, मुन्ना यादव, सतीश कुमार, रविनंदन सिंह, रागीश कुमार, राकेश सम्राट, डॉ ललित किशोर, डॉ सतीश कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.