Fake Degree Case : नौकरी असली डिग्री नकली, बिहार में लेक्चरर के पद पर बहाली में गड़बड़ी
April 5, 2022 | by Goltoo
नौकरी असली डिग्री नकली, बिहार में लेक्चरर के पद पर बहाली में गड़बड़ी
Patna 5 April : नौकरी असली डिग्री नकली, बिहार में लेक्चरर के पद पर बहाली में गड़बड़ी पाई गई है.
बिहार में लेक्चरर के पद पर बहाली में गड़बड़ी पाई गई है. फर्जी सर्टिफिकेट के मामले में हुई बड़ी कार्रवाई करते हुए रश्मि कुमारी और रिमझिम कुमारी पर FIR दर्ज कराया गया है. विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने दर्ज कराया मामला. पटना की कोतवाली पुलिस इस मामले की जांच में जुटी.

बिहार में विद्यालय शिक्षकों की बहाली के दौरान भी बड़े पैमाने पर फर्जी डिग्री का मामला सामने आया था. इस बार मामला लेक्चरर बहाली से जुड़ा हुआ है. मामल उत्तर प्रदेश से ली गई डिग्री पर दो लेक्चरर की बहाली हुई थी बिहार में जो जाँच के बाद निकला है फर्जी.दो लोगों पर दर्ज कराया गया है.रश्मि और रिमझिम नाम के लेक्चरर पर प्राथमिकी दर्ज कराया गया है.

बिहार के विश्वविद्यालयों के लिए सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति हुई थी जिसमें अभी तक 2 अभ्यर्थियों के दस्तावेज फर्जी पाए गए हैं. विश्वविद्यालय आयोग के अफसरों को शक हुआ था कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में अंगिका और भोजपुरी विषय की की डिग्री दी जा रही है या नहीं ?विश्वविद्यालय प्रशासन से पूछताछ के बाद लिखित जानकारी मिली की अंगिका और भोजपुरी विषय चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में है ही नहीं.
राजस्थान करौली के देवदूत की कहानी – चार जान के सामने मेरी जान कीमती नहीं थी – कॉन्स्टेबल नेत्रेश शर्मा – GoltooNews https://t.co/rQx59fd8y6 #Karauli pic.twitter.com/jbzTEGaZb3
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) April 5, 2022
इसके बाद विश्वविद्यालय आयोग ने दोनों उम्मीदवारों को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा, 15 दिनों का समय भी दिया पर कोई जवाब नहीं मिलने पर दोनों अभ्यर्थियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. एक खास बात यह भी है कि दोनों अभ्यर्थियों के पिता का नाम भी एक है आयोग के अध्यक्ष डॉ राजवर्धन आजाद के आदेश पर रश्मि कुमारी और अंशु कुमारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई गई है

#Fakedegree #Biharnews

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all