Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 22 April : LS College में पृथ्वी दिवस के अवसर पर एनएसएस इकाई द्वारा पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त परिसर और ग्रीन कैंपस की दिशा में प्रयासों पर जोर देते हुए छात्रों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने का संदेश दिया।

LS College में पृथ्वी दिवस

LS College में पृथ्वी दिवस के अवसर पर एनएसएस इकाई द्वारा पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने कहा कि पृथ्वी प्रयोग करने के लिए एक संसाधन नहीं बल्कि हमारी साझा विरासत है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, आज इन पोस्टरों के माध्यम से जो संदेश फैलाया गया है, उसे हमें अपने व्यवहार में लाना होगा। प्राचार्या ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें केवल एक दिन नहीं, बल्कि जीवन के हर दिन प्रकृति के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए।

LS College  में पृथ्वी दिवस
LS College में पृथ्वी दिवस
LS College  में पृथ्वी दिवस
LS College में पृथ्वी दिवस

उन्होंने कहा, “प्रत्येक एनएसएस स्वयंसेवक को समाज में एक एम्बेसडर’ की भूमिका निभानी चाहिए ताकि जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों का सामना स्थानीय स्तर पर जागरूकता फैलाकर किया जा सके। उन्होंने कहा, कॉलेज प्रशासन का लक्ष्य इस ऐतिहासिक संस्थान को एक मॉडल ग्रीन कैंपस के रूप में विकसित करना है। इसके लिए हम जीरो वेस्ट और प्लास्टिक मुक्त परिसर की दिशा में ठोस कदम उठा रहे हैं।

Advertisements

वहीं, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शशिकांत पांडेय ने स्वयंसेवकों को प्रेरित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण की शुरुआत स्वयं से और छोटे संकल्पों से होती है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने आकर्षक पोस्टरों के जरिए पर्यावरण संरक्षण की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में निर्णायक मंडल द्वारा चुने गए श्रेष्ठ पोस्टर बनाने वाले को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर डॉ रीमा कुमारी, डॉ वेदप्रकाश दुबे, डॉ सीमा कुमारी, डॉ पूनम कुमारी, डॉ आनन्द कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.