Sports
Advertisements

Muzaffarpur 3 May : गयाजी में आयोजित 12वीं बिहार राज्य जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप में Muzaffarpur की जूनियर टीम ने आरा को 29-18 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। आयुष कुमार सिंह को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द चैंपियनशिप चुना गया।

12वीं बिहार राज्य जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप में Muzaffarpur को तीसरा स्थान

गयाजी में दिनांक 01 से 03 मई 2026 तक आयोजित 12वीं बिहार राज्य जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप में Muzaffarpur जिला की जूनियर बास्केटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। तीसरे स्थान के मुकाबले में मुजफ्फरपुर ने आरा की टीम को 29-18 से हराकर जीत दर्ज की।

Muzaffarpur बास्केटबॉल संघ के सचिव अखिलेश कुमार मणि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि जिले के खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि जिले के आयुष कुमार सिंह को उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए “इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द चैंपियनशिप” घोषित किया गया।

Advertisements
12वीं बिहार राज्य जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप में Muzaffarpur को तीसरा स्थान
12वीं बिहार राज्य जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप में Muzaffarpur को तीसरा स्थान

जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष आमोद कुमार दत्ता ने टीम के कोच रणप्रताप जायसवाल एवं सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं संयुक्त सचिव विनय शंकर ने कहा कि टीम ने अपने प्रदर्शन से जिले का नाम पूरे बिहार में गौरवान्वित किया है।

Muzaffarpur

उन्होंने बताया कि मुजफ्फरपुर टीम ने लीग मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कैमूर को 23-22, नवादा को 24-18, मधेपुरा को 20-04 तथा समस्तीपुर को 20-00 से हराकर अपने पुल में विजेता बनते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सेमीफाइनल मुकाबले में टीम को पटना के खिलाफ 24-21 से करीबी हार का सामना करना पड़ा। हालांकि टीम ने शानदार वापसी करते हुए तीसरे स्थान के मुकाबले में आरा को 29-18 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

टीम की ओर से कप्तान निखिल कुमार, आयुष कुमार सिंह एवं सम्मान गुप्ता का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा। वहीं बालिका टीम को प्रतियोगिता में चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.