Muzaffarpur 5 May : B.R.A. Bihar University के तीन कॉलेज—आर.एन. कॉलेज हाजीपुर, आरएसएस साइंस कॉलेज सीतामढ़ी और एलएनडी कॉलेज मोतिहारी—में अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम शुरू करने के लिए त्रिपक्षीय समझौता हुआ। इस पहल से छात्रों को पढ़ाई के साथ उद्योगों में व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलेगा, जिससे उनकी रोजगार क्षमता बढ़ेगी और ‘Earn While You Learn’ मॉडल को बढ़ावा मिलेगा।
B.R.A. Bihar University के तीन कॉलेजों में ‘Earn While You Learn’ मॉडल की शुरुआत,
B.R.A. Bihar University के शैक्षणिक विस्तार में एक नया अध्याय जोड़ते हुए, विश्वविद्यालय के तीन प्रमुख कॉलेजों आर.एन. कॉलेज (हाजीपुर), राम सकल सिंह साइंस कॉलेज सीतामढ़ी, और एलएनडी मोतिहारी में में अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम शुरू करने के लिए सोमवार को एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए ।
पटना स्थित बिहार राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में बीओपीटी, कोलकाता और उच्च शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में यह त्रिपक्षीय समझौता संपन्न हुआ। इस पहल के माध्यम से अब इन कॉलेजों के छात्रों को नियमित स्नातक पाठ्यक्रम के साथ-साथ उद्योगों में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जिससे उनकी रोजगार क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए B.R.A. Bihar University के कुलपति प्रो. दिनेश चन्द्र राय ने कहा कि यह समझौता राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों को धरातल पर उतारने की दिशा में एक बड़ा कदम है। प्रो राय ने आगे कहा, हमारा लक्ष्य छात्रों को केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि उन्हें कौशल-युक्त बनाना है ताकि वे भविष्य की औद्योगिक चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार रहें।
उन्होंने आगे जोर देते हुए कहा, विश्वविद्यालय के कॉलेजों में ‘अर्न व्हाइल यू लर्न’ की इस संस्कृति को बढ़ावा देने से न केवल शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ेगी, बल्कि यह बिहार के युवाओं के लिए वैश्विक स्तर पर रोजगार के नए द्वार भी खोलेगा।
Bihar में PG शिक्षा में बड़ा बदलाव: अब 1 साल और 2 साल के कोर्स का विकल्प, लेकिन चुनौतियां भी बड़ी https://t.co/fQkY2HnFrt #Muzaffarpur #Bihar @brabu_ac_in pic.twitter.com/g7QAbd5DCD
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) May 5, 2026
कार्यक्रम के दौरान उच्च शिक्षा सचिव श्री राजीव रौशन और निदेशक प्रो. एन.के. अग्रवाल ने विश्वविद्यालय की इस सक्रियता की सराहना की और कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
आर.एन. कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विनोद मंडल सहित एलएनडी कॉलेज, मोतिहारी के प्राचार्य प्रो राजेश सिन्हा और आरएसएस साइंस कॉलेज सीतामढ़ी के प्राचार्य प्रो त्रिविक्रम नारायण सिंह, ने भी इस नवाचारी कदम को विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मील का पत्थर बताया इस समझौते के बाद, विश्वविद्यालय के इन तीनों कॉलेजों में इंडस्ट्री-एकेडमिया संबंधों को और मजबूती मिलेगी, जिससे स्थानीय स्तर पर एक कुशल कार्यबल तैयार हो सकेगा।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.