GoltooNews

BPSC 1230 पदों पर निकली बहाली, 7 मई से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

May 6, 2026 | by Goltoo

bpsc612

Patna 6 May : BPSC बिहार लोक सेवा आयोग ने विभिन्न विभागों में 1234 पदों पर भर्ती के लिए एकीकृत संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा की वैकेंसी जारी कर दी है। आवेदन प्रक्रिया 7 मई से शुरू होगी, जबकि अंतिम तिथि 31 मई तय की गई है।

BPSC 1230 पदों पर निकली बहाली

बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विभिन्न विभागों और सेवाओं के कुल 1230 पदों पर बहाली के लिए एकीकृत संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी है। इन पदों में 497 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रखी गई हैं।

BPSC 1230 पदों पर निकली बहाली
BPSC 1230 पदों पर निकली बहाली

BPSC की ओर से जारी सूचना के अनुसार अभ्यर्थी 7 मई से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई है। मंगलवार को BPSC ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत वैकेंसी जारी करते हुए उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी है।

आयोग ने कहा है कि अभ्यर्थी अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन भरने से पहले सभी आवश्यक प्रमाण पत्र और दस्तावेज तैयार रखने की भी सलाह दी गई है, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके।

सबसे अधिक 365 पद राजस्व पदाधिकारी के लिए निकाले गए हैं। इसके अलावा सहकारिता प्रसार पदाधिकारी के 130 पद, उपसमाहर्ता के 100 पद, राज्य कर सहायक आयुक्त के 76 पद और प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के 70 पदों सहित कई विभागों में रिक्तियां घोषित की गई हैं।

BPSC की इस बहाली को लेकर प्रतियोगी छात्रों में उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि लंबे समय बाद इतने बड़े पैमाने पर विभिन्न प्रशासनिक सेवाओं के लिए नियुक्तियां निकाली गई हैं।

RELATED POSTS

View all

view all