Bihar में 208 नए डिग्री कॉलेज खुलेंगे, 6656 असिस्टेंट प्रोफेसर और 2496 कर्मियों की होगी नियुक्ति
May 6, 2026 | by Goltoo
Patna 6 May : Bihar में उच्च शिक्षा के विस्तार को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य के उन 208 प्रखंडों में नए डिग्री कॉलेज खोले जाएंगे, जहां अब तक एक भी डिग्री कॉलेज नहीं है। इन कॉलेजों के संचालन के लिए बड़े पैमाने पर शिक्षकों और गैर-शिक्षकीय कर्मचारियों के पदों के सृजन को मंजूरी दी गई है।
Bihar में 208 नए डिग्री कॉलेज खुलेंगे
Bihar सरकार ने कुल 9152 पदों के सृजन की स्वीकृति दी है। इनमें 6656 असिस्टेंट प्रोफेसर और 2496 गैर-शिक्षकीय कर्मियों के पद शामिल हैं। यह योजना राज्य सरकार के “सात निश्चय-दो” के तहत चल रही “उच्च शिक्षा : उज्ज्वल भविष्य” योजना का हिस्सा है।
शिक्षा विभाग ने इस फैसले की जानकारी राजभवन, विश्वविद्यालयों, वित्त विभाग और अन्य संबंधित विभागों को भेज दी है, ताकि जल्द से जल्द कॉलेजों की स्थापना और नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि इस फैसले से ग्रामीण और पिछड़े इलाकों के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

प्रत्येक नए कॉलेज में औसतन 44 पद सृजित किए गए हैं। इनमें 32 शिक्षकों और 12 गैर-शिक्षकीय कर्मचारियों के पद होंगे। गैर-शिक्षकीय पदों में उच्च वर्गीय लिपिक, निम्न वर्गीय लिपिक, पुस्तकालयाध्यक्ष और प्रयोगशाला सहायकों के पद शामिल हैं।
इन कॉलेजों में कुल 16 विषयों की पढ़ाई होगी। इनमें हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, इतिहास, मनोविज्ञान, भूगोल, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, गृह विज्ञान, गणित, भौतिकी, रसायन, वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, वाणिज्य और पर्यावरण विज्ञान शामिल हैं। पर्यावरण विज्ञान को छोड़कर सभी विषयों में दो-दो असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्त किए जाएंगे।
BPSC 1230 पदों पर निकली बहाली, 7 मई से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन https://t.co/eySRR0IlsL #BPSC72nd #bpsc pic.twitter.com/ES6diux66m
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) May 6, 2026
हालांकि नए सत्र 2026-27 में शुरुआत में केवल छह विषयों की पढ़ाई शुरू होगी। इनमें हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, इतिहास और समाजशास्त्र शामिल हैं। प्रत्येक विषय में 50 सीटों पर नामांकन लिया जाएगा। इस प्रकार हर कॉलेज में शुरुआती चरण में 300 सीटों पर एडमिशन होगा।
उच्च शिक्षा विभाग ने संबंधित विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया है कि वे नए कॉलेजों में प्रभारी प्राचार्य के साथ आवश्यक शिक्षक और कर्मचारी उपलब्ध कराएं, ताकि नए सत्र से पढ़ाई समय पर शुरू हो सके।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all