Jamuni Lal College Hajipur में पनपती युद्ध संस्कृति के बीच महावीर के अहिंसा सिद्धांत की प्रासंगिकता पर संगोष्ठी आयोजित
May 13, 2026 | by Goltoo
Hajipur 13 May : Jamuni Lal College Hajipur में “पनपती युद्ध संस्कृति और महावीर के अहिंसा सिद्धांत की प्रासंगिकता” विषय पर आयोजित सेमिनार में वक्ताओं ने वैश्विक शांति और अहिंसा के महत्व पर विस्तार से चर्चा की।
Jamuni Lal College Hajipur में संगोष्ठी आयोजित
Jamuni Lal College Hajipur के दर्शनशास्त्र विभाग एवं आई.क्यू.ए.सी. के संयुक्त तत्वावधान में “पनपती युद्ध संस्कृति और महावीर के अहिंसा सिद्धांत की प्रासंगिकता” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में भगवान महावीर के अहिंसा सिद्धांत की आवश्यकता और प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा की गई।


कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) बीरेंद्र कुमार द्वारा मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र एवं पौधा भेंट कर सम्मानित करने के साथ हुई। दर्शनशास्त्र विभाग की अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) प्रीति कुमारी ने अपने बीज वक्तव्य में वर्तमान परिदृश्य में अहिंसा के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डालते हुए स्वामी महावीर के सिद्धांतों से उपस्थित लोगों को अवगत कराया।

मुख्य वक्ता के रूप में लंगट सिंह कॉलेज के दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) विजय कुमार ने भगवान महावीर के प्रमुख महाव्रतों की चर्चा करते हुए कहा कि अहिंसा का सिद्धांत आज के वैश्विक परिप्रेक्ष्य में पूरी मानवता के लिए अपरिहार्य बन चुका है। उन्होंने कहा कि विश्व में शांति स्थापित करने के लिए महावीर के बताए मार्ग का अनुसरण करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य प्रो. (डॉ.) बीरेंद्र कुमार ने कहा कि बढ़ते वैश्विक युद्ध और तनाव ने महावीर के अहिंसा सिद्धांत को चुनौती देने के साथ-साथ संपूर्ण जीव-जगत को संकट में डाल दिया है। उन्होंने विद्यार्थियों से सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
Bihar University New Degree Colleges 2026: बिहार में 37 नए डिग्री कॉलेज शुरू, प्रोफेसरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी https://t.co/lqjGFnVuWy #Muzaffarpur @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/B7JIZOLgnj
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) May 12, 2026
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. श्याम किशोर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए महावीर के मूलभूत सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं डॉ. अरिहंत नचिकेता ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती दीपशिखा चौधरी ने किया।
Jamuni Lal College Hajipur भूगोल विभाग के सहायक प्राध्यापक नेहाल अहमद ने महावीर के अहिंसा सिद्धांत से जुड़े प्रश्न मुख्य वक्ता के समक्ष रखे। इस अवसर पर डॉ. अरुण दयाल, डॉ. रजनीश कुमार, डॉ. वंदना सिंह, डॉ. लवण्या नूपुर, डॉ. वैभव, डॉ. प्रीति, डॉ. स्मृति सौरभ, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. चिरंजीव, डॉ. छोटेलाल गुप्ता, डॉ. निर्मला, डॉ. विभा, डॉ. कंचन, डॉ. अमरेश, डॉ. विनय एवं डॉ. हुसैन इरतेजा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all