GoltooNews

BRABU के उर्दू विभाग में राष्ट्रीय सेमिनार, साझा संस्कृति और उर्दू साहित्य पर हुई चर्चा

May 6, 2026 | by Goltoo

urdu_brabu_12

Muzaffarpur 6 May : बीआरए बिहार विश्वविद्यालय BRABU के उर्दू विभाग में “20वीं सदी के उर्दू के गैर मुस्लिम शायर” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय और जेएनयू के प्रो. अनवर पाशा ने भाषा, साहित्य और साझा संस्कृति पर अपने विचार रखे।

BRABU के उर्दू विभाग में राष्ट्रीय सेमिनार

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) के उर्दू विभाग में मंगलवार को “20वीं सदी के उर्दू के गैर मुस्लिम शायर” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षाविदों, शोधार्थियों और छात्रों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही।

सेमिनार के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने कहा कि भाषा को कभी भी जाति या धर्म की सीमाओं में नहीं बांधा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सच्चा साहित्य वही है, जो समाज और दिलों को जोड़ने का कार्य करे।

BRABU के उर्दू विभाग में राष्ट्रीय सेमिनार
BRABU के उर्दू विभाग में राष्ट्रीय सेमिनार

मुख्य अतिथि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के प्रो. अनवर पाशा ने अपने संबोधन में कहा कि जब तक भारत की साझा संस्कृति और गंगा-जमुनी तहजीब जीवित है, तब तक उर्दू भाषा भी जीवित रहेगी। उन्होंने उर्दू में रामायण और महाभारत के अनुवादों का जिक्र करते हुए कहा कि उर्दू मोहब्बत और भाईचारे की जुबान है।

कार्यक्रम के दौरान उर्दू विभाग के टॉपर छात्र गुलाम गौस को कुलपति द्वारा सम्मानित किया गया। मौके पर प्रो. सैयद आले जफर, डॉ. मोहम्मद अमानुल्लाह, प्रो. फारूक अहमद सिद्दीकी, प्रो. मोहम्मद हामिद अली खान और प्रो. सतीश कुमार राय सहित कई शिक्षाविद उपस्थित रहे।

सेमिनार में उर्दू साहित्य के विभिन्न पहलुओं और गैर मुस्लिम शायरों के योगदान पर विस्तृत चर्चा की गई।

RELATED POSTS

View all

view all