Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 14 August : बृहस्पतिवार को केन्द्र सरकार के हर घर तिरंगा अभियान के तहत Nitishwar College Muzaffarpur मे ‘ हर घर तिरंगा ‘ रैली का आयोजन महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो.(डॉ.) प्रमोद कुमार के नेतृत्व मे किया गया।

Nitishwar College Muzaffarpur ‘हर घर तिरंगा’ रैली

तिरंगा रैली मे एन. सी. सी. और एन. एस. एस. के छात्र- छात्राओं के साथ- साथ शिक्षक एवं शिक्षेतर कर्मचारियों ने भी बढ़- चढ़ कर भाग लिया। महाविद्यालय के एन. सी. सी. पदाधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ रवि रंजन ने एन. सी. सी. कैडेट के ड्रिल मार्च का नेतृत्व किया। तिरंगा रैली महाविद्यालय से निकलकर शहर के हरिसभा चौक , छोटी कल्याणी, अमर सिनेमा रोड, पानी टंकी चौक होते हुए नितिश्वर महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर समाप्त हुई।

Nitishwar College Muzaffarpur ‘हर घर तिरंगा’ रैली

प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) प्रमोद कुमार ने अपने संबोधन मे कहा कि तिरंगा यात्रा का उदेश्य महाविद्यालय के सभी सदस्यों, छात्र- छात्राओं तथा समाज के सभी लोगों मे तिरंगा के प्रति श्रद्धा भाव बढ़ना है। हम भारतीयों के लिए राष्ट्रध्वज तिरंगा आन, बान और शान का प्रतीक है जिसकी रक्षा मे न जाने कितने ही माँ भारती के सपूतों ने अपने जीवन का बलिदान कर दिया। हम सभी को हमेशा अपने इस तिरंगा की रक्षा के लिए तत्पर रहना चाहिए।

Advertisements


तिरंगा रैली मे महाविद्यालय के डॉ. निखिल रंजन प्रकाश, अमरजीत सिंह, इंद्राणी राय, डॉ नीतू सिंह, डॉ पूजा गुप्ता, सहित विभिन्न विभागों के प्राध्यापकगण उपस्थित हुए।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.