Muzaffarpur 8 May : Muzaffarpur जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में संत जेवियर इंटरनेशनल स्कूल में अंडर-11 और अंडर-13 शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन शनिवार से होगा। प्रतियोगिता में 25 स्कूलों के करीब 300 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जबकि विजेता खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
Muzaffarpur में कल से शुरू होगी संत जेवियर शतरंज चैंपियनशिप
मुजफ्फरपुर में युवा शतरंज खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच तैयार हो चुका है। Muzaffarpur जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में संत जेवियर अंडर-11 एवं अंडर-13 बालक और बालिका वर्ग शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन शनिवार से बैरिया स्थित संत जेवियर इंटरनेशनल स्कूल में किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता में शहर के लगभग 25 विद्यालयों के करीब 300 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

आयोजन समिति ने प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए अमिताभ चंद्रा को आयोजन अध्यक्ष और अभास कुमार को आयोजन सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अभिजीत कुमार होंगे।
चैंपियनशिप में कुल छह चक्रों की बाजियां खेली जाएंगी। सभी वर्गों में शीर्ष दो स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
Muzaffarpur के प्रणीत सिन्हा ने CISCE जोनल चेस प्रतियोगिता में चमकाया नाम, रीजनल टूर्नामेंट के लिए किया क्वालिफाई https://t.co/XJgs7Gczi2 #Muzaffarpur #Chess pic.twitter.com/SjWq8DBrQn
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) May 8, 2026
जानकारी के अनुसार अंडर-11 राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता 15 मई से लखीसराय में आयोजित होगी, जबकि अंडर-13 राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 28 मई से कटिहार में शुरू होगी।
मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के सचिव हिमांशु कुमार ने बताया कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों के यात्रा और अन्य खर्च का वहन संघ द्वारा किया जाएगा।
प्रतियोगिता का उद्घाटन शनिवार सुबह 8 बजे होगा, जबकि समापन समारोह रविवार दोपहर 2 बजे आयोजित किया जाएगा।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.