www.goltoo.in

विश्वविद्यालय विधेयक-2026 के विरोध में BRABU में दूसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन

August 12, 2026 | by Goltoo

srkg12

Muzaffarpur 12 August : विश्वविद्यालय विधेयक-2026 के विरोध में BRABU के शिक्षक-कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी आधे घंटे धरना-प्रदर्शन किया।

BRABU में दूसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन

राज्य के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों की स्वायत्तता समाप्त करने के प्रस्तावित विश्वविद्यालय विधेयक-2026 के विरोध में बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा का आंदोलन जारी है। आंदोलन के तीसरे चरण के तहत मंगलवार को दूसरे दिन भी बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के विभिन्न विश्वविद्यालय विभागों और महाविद्यालयों में शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने आधे घंटे का धरना-प्रदर्शन किया। दोपहर 1:30 से 2:00 बजे तक कर्मी अपने-अपने कार्यस्थल पर एकत्र हुए और प्रस्तावित विधेयक के विरोध में नारेबाजी कर एकजुटता का प्रदर्शन किया।

प्रस्तावित विधेयक के खिलाफ जारी है चरणबद्ध आंदोलन

संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर यह प्रदर्शन 11 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन निर्धारित समय में आयोजित किया जा रहा है। शिक्षकों और कर्मचारियों का कहना है कि प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 से राज्य के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों की स्वायत्तता प्रभावित होने की आशंका है। इसी के विरोध में शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर रहे हैं।

BRABU में दूसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन
BRABU में दूसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन

शिक्षक-कर्मचारियों ने दिखाई एकजुटता

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के संयोजक मंडल के सदस्य डॉ. सुनील कुमार सिंह, प्रो. रमेश प्रसाद गुप्ता, प्रो. ललन कुमार झा, राजीव कुमार और राम कुमार ने आंदोलन में सक्रिय भागीदारी के लिए शिक्षक एवं कर्मचारियों के प्रति आभार जताया। नेतृत्वकारी सदस्यों ने कहा कि प्रस्तावित विश्वविद्यालय विधेयक-2026 के खिलाफ राज्यव्यापी संघर्ष में सभी शिक्षक और कर्मचारी इसी तरह एकजुट होकर भाग लेते रहें।

BRABU में दूसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन
BRABU में दूसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन

मोर्चा के नेताओं ने कहा कि आंदोलन का उद्देश्य सरकार का ध्यान प्रस्तावित विधेयक के संभावित प्रभावों की ओर आकर्षित करना है। उन्होंने शिक्षकों और कर्मचारियों से आगे भी संघर्षात्मक कार्यक्रमों में पूरी एकजुटता के साथ भाग लेने की अपील की, ताकि प्रस्तावित विश्वविद्यालय विधेयक-2026 को लागू किए जाने का विरोध प्रभावी ढंग से जारी रखा जा सके।

शिक्षक दिवस पर छात्र-संवाद का कार्यक्रम

संघर्ष मोर्चा ने आंदोलन के चौथे चरण के कार्यक्रम की भी जानकारी दी। इसके तहत 5 सितंबर 2026, शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और छात्र मिलकर प्रस्तावित विश्वविद्यालय विधेयक के संभावित दुष्प्रभावों पर संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से विधेयक को लेकर विद्यार्थियों और विश्वविद्यालय समुदाय के बीच जागरूकता बढ़ाने की योजना है।

RELATED POSTS

View all

view all