Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 9 May : आरडीएस कॉलेज (आरडीएस) के वाणिज्य विभाग में आज एक ऐतिहासिक अध्याय की शुरुआत हुई।

आरडीएस कॉलेज और ICSI के बीच ऐतिहासिक MoU, कैंपस में कॉन्टैक्ट सेंटर का उद्घाटन

भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय और आईसीएसआई के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। साथ ही, कॉलेज परिसर में बहुप्रतीक्षित आईसीएसआई कॉन्टैक्ट सेंटर का उद्घाटन भी मुख्य अतिथियों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा, “आईसीएसआई के साथ यह समझौता हमारे विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए एक क्रांतिकारी कदम है। इस कॉन्टैक्ट सेंटर के माध्यम से हम अपने छात्रों को वैश्विक स्तर की व्यावसायिक शिक्षा और संसाधन कॉलेज परिसर में ही उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

Advertisements
आरडीएस कॉलेज
आरडीएस कॉलेज

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईसीएसआई के अध्यक्ष सीएस पवन जी. चांडक, विशिष्ट अतिथि निवर्तमान अध्यक्ष सीएस धनंजय शुक्ला और पटना चैप्टर के चेयरमैन सीएस आलोक कुमार ने भी छात्रों का मार्गदर्शन किया।

आरडीएस कॉलेज

समारोह की शुरुआत कृतिका वर्मा के स्वागत संबोधन से हुई और मंच संचालन विभागाध्यक्ष डॉ. प्रियंका दीक्षित ने किया। इस गरिमामय अवसर पर डॉ. पंकज त्रिपाठी, प्रो. आर.एन. ओझा, डॉ. बिंदु, डॉ. अनुराधा, डॉ. स्नेहलता, डॉ. अंबिका, डॉ. सूरज एवं डॉ. विकास सहित कई वरिष्ठ शिक्षक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में IQAC समन्वयक डॉ. आर.के. पांडेय ने सभी अतिथियों और शिक्षक गणों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन दिया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन सेल (IQAC) के तहत यह पहल कॉलेज के शैक्षणिक स्तर को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.