Bihar News
Advertisements

पटना 11 May : Bihar में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग द्वारा जारी दैनिक मौसम विज्ञप्ति के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद अगले 24 घंटों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की क्रमिक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Bihar में बढ़ेगी गर्मी, तापमान 4 डिग्री तक बढ़ने की संभावना

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के गया, किशनगंज और पूर्णिया जिलों के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि शेष बिहार में मौसम शुष्क बना रहा। राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस कैमूर में दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस डेहरी (रोहतास) में रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अधिकतम तापमान 31.1°C से 38.4°C के बीच रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 20.6°C से 30.5°C के बीच दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं देखा गया।

Advertisements
Bihar में बढ़ेगी गर्मी, तापमान 4 डिग्री तक बढ़ने की संभावना
Bihar में बढ़ेगी गर्मी, तापमान 4 डिग्री तक बढ़ने की संभावना

तेज हवाओं का असर भी देखने को मिला। नालंदा जिले के राजगीर में अधिकतम हवा की गति 48 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।

वर्षा के आंकड़ों की बात करें तो पूर्णिया जिले के बनमनखी में सर्वाधिक 12.6 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा गया के बांके बाजार में 3.4 मिमी, किशनगंज के ठाकुरगंज में 1.0 मिमी, पूर्णिया के जलालगढ़ में 1.0 मिमी तथा बायसा में 0.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

Bihar मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 48 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन इसके बाद इसमें हल्की गिरावट आ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं से सावधान रहने की सलाह दी है।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.