Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 15 May : मुजफ्फरपुर के बिहार बाल भवन किलकारी में एलिट स्लिंगशॉट फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं Slingshot एसोसिएशन ऑफ बिहार द्वारा आयोजित 5 दिवसीय गुलेल प्रशिक्षण शिविर में 100 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन 24 मई को होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।

मुजफ्फरपुर: किलकारी में 5 दिवसीय Slingshot प्रशिक्षण शिविर समाप्त

एलिट स्लिंगशॉट फेडेरेशन ऑफ इंडिया एवं एलिट Slingshot एसोसिएशन ऑफ बिहार के संयुक्त तत्वावधान में पेफ़ी बिहार चैप्टर एवं अरुणादित्य ट्रस्ट द्वारा बिहार बाल भवन किलकारी, मुजफ्फरपुर में 5 दिवसीय स्लिंगशॉट (गुलेल) शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन दिनांक 10 से 15 मई 2026 तक किया गया।

मुजफ्फरपुर: किलकारी में 5 दिवसीय Slingshot प्रशिक्षण शिविर समाप्त
मुजफ्फरपुर: किलकारी में 5 दिवसीय Slingshot प्रशिक्षण शिविर समाप्त

शिविर के माध्यम से किलकारी मुजफ्फरपुर के 100 से अधिक बच्चों ने गुलेल खेल की बारीकियों को जाना एवं सिखा। शिविर में प्रशिक्षक के रूप में विवेक वैभव एवं कुमार आदित्य ने खिलाड़ियों को स्लिंगशॉट की बारीकियों जैसे बेयरबेक, गैंगस्टा स्टाईल ऑफ शूटिंग, प्लिंकिन आदि टारगेट हिट करने की प्रक्रिया को बताया।

Advertisements
मुजफ्फरपुर: किलकारी में 5 दिवसीय Slingshot प्रशिक्षण शिविर समाप्त
मुजफ्फरपुर: किलकारी में 5 दिवसीय Slingshot प्रशिक्षण शिविर समाप्त

समापन समारोह की मुख्य अतिथि पूनम कुमारी- प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक, बाल भवन किलकारी, मुजफ्फरपुर ने खिलाड़ियों को स्लिंगशॉट (गुलेल) खेल से अवगत कराते हुए कहा कि यह एक पारंपरिक खेल है जो ग्रामीण परिवेश में अधिकतर खेला जाता है। इससे एकाग्रता में वृद्धि, शारीरिक नियंत्रण, भावनात्मक भटकाव में कमी आती है जो कि छात्रों में पढ़ाई के समय आने वाले भटकाव को कम करती है।

पूरे शिविर का संचालन किलकारी के खेल प्रशिक्षक कृष्णनंदन कुमार ने किया। इस अवसर पर किलकारी पूर्णिमा बाला, रश्मि आनंद, राजीव कुमार, वैशाली, अमन राज एवं सुजाता कुमारी मौजूद रही। स्लिंगशॉट एसोसिएशन ऑफ बिहार की कोषाध्यक्ष स्नेहा ने बताया कि शिविर में अच्छा प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों को 24 मई को होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।

शिविर में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में रौशनी कुमारी, शुभम कुमार, अंकित कुमार, मयंक कुमार, जयंत कुमार, आरभ, आकाश कुमार, गौतम, वान्या, विक्रम, जुबैदा , रुकसाना, वैष्णवी, अक्षय प्रताप राजन, खुशी एवं बबीता सम्मिलित है जिनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.