Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 28 May : भारत विकास परिषद् की स्वामी विवेकानंद शाखा द्वारा होटल गोल्डेन मीट, मुजफ्फरपुर में Veer Savarkar Jayanti समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चारों शाखाओं के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया। वीर सावरकर के जीवन और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान पर चर्चा हुई। साथ ही, 25 बार रक्तदान करने वाले प्रांतीय महासचिव सुधीर कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

भारत विकास परिषद् की स्वामी विवेकानंद शाखा ने मनाई Veer Savarkar Jayanti

भारत विकास परिषद् के स्वामी विवेकानंद शाखा द्वारा Veer Savarkar Jayanti होटल गोल्डेन मीट के सभागार में आयोजित की गई। इस आयोजन में मुजफ्फरपुर के चारों शाखाओं के लगभग पचास दाईत्वधारी एवं सदस्यों ने भाग लिया। बिहार प्रांत के डा. एच.एन. भारद्वाज,डा.के के चौधरी, सुधीर कुमार सिंह,डा नवनीत शांडिल्य,डा मुकुंद कुमार, अमरनाथ प्रसाद, संजय शर्मा आदि ने हिस्सा लिया।

इस आयोजन की अध्यक्षता डा एन के मिश्रा ने और आगंतुकों का स्वागत शाखा के कोषाध्यक्ष अखिलेश कुमार मणि ने की । मंच का संचालन शाखा के सचिव डा सुमन कुमार झा ने की।

Advertisements
भारत विकास परिषद् की स्वामी विवेकानंद शाखा ने मनाई Veer Savarkar Jayanti
भारत विकास परिषद् की स्वामी विवेकानंद शाखा ने मनाई Veer Savarkar Jayanti

सर्वप्रथम सभी सदस्यों एवं आगंतुकों ने Veer Savarkar के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया।वीर स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर के जयंती पर अध्यक्ष डा एन के मिश्रा उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वतंत्रता आन्दोलन में उनका योगदान सराहनीय है।

सचिव डा सुमन कुमार झा ने कहा कि उनके आदर्शों पर चलकर ही देश को सुरक्षित रखा जा सकता है। डा भारद्वाज, श्री के के चौधरी, सुधीर कुमार सिंह ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। दिप्ती प्रियदर्शी, यदुनंदन पंडित, अजीत गौड़, अमरनाथ प्रसाद ने वीर सावरकर के बारे में जानकारी दी।

इसके बाद Veer Savarkar पर बनी चल चित्र का प्रदर्शन किया गया। आज शाखा द्वारा प्रांतीय महासचिव सुधीर कुमार सिंह को जिन्होंने अगस्त 1988 से मई 2026 तक पच्चीस बार रक्तदान किया। इसके लिए उनको प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया।अंत में अखिलेश कुमार मणि द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.