Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 7 June : Muzaffarpur, बिहार के प्रख्यात वैज्ञानिक एवं नवाचारक प्रो. मनेंद्र कुमार को उनके अभिनव “स्नेक डिटेक्शन एंड डिटरेंट उपकरण” के लिए यूरोपियन बुक ऑफ ग्लोबल रिकॉर्ड्स 2026 द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया। यूके डिज़ाइन पेटेंट प्राप्त इस शोध ने बिहार को वैश्विक स्तर पर गौरवान्वित किया है।

Muzaffarpur के प्रो. मनेंद्र

Muzaffarpur, बिहार के प्रख्यात वैज्ञानिक , शिक्षाविद एवं नवाचारक प्रो. मनेंद्र कुमार को उनके अभिनय वैज्ञानिक योगदान के लिए “ यूरोपियन बुक आफ़ ग्लोबल रिकॉर्ड्स 2026 “ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया है । यह सम्मान उन्हें आवासीय क्षेत्रों में सांपों के प्रवेश को रोकने हेतु विकसित “ स्नेक डिटेक्शन Muzaffarpur के प्रो. मनेंद्रडेटेरेंट उपकरण “ के लिए दिया गया है ।

Muzaffarpur के प्रो. मनेंद्र को “यूरोपीय बुक आफ़ ग्लोवल रिकॉर्ड्स“ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सम्मान
Muzaffarpur के प्रो. मनेंद्र को “यूरोपीय बुक आफ़ ग्लोवल रिकॉर्ड्स“ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सम्मान

यह उपकरण पर्यावरण – अनुकूल और वैज्ञानिक दृष्टि से उन्नत तकनीक पर आधारित है , जिसका उद्देश्य मानव सुरक्षा को मज़बूत बनाना है और सांपों के डसने से होने वाली दुर्घटनाओं को कम करना है । यह नवाचार व्यावहारिक अनुसंधान , तकनीकी उत्कृष्टता और जनहित के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण माना गया है ।

Advertisements

उल्लेखनीय है कि इस आविष्कार को यूके डिज़ाइन पेटेंट भी प्राप्त है , जो इसकी मौलिकता और वैज्ञानिक उपयोगिता को प्रमाणित करता है । अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त यह सम्मान प्रो. कुमार की सृजनात्मक शोध , नवोन्मेषी क्षमता और समाजोपयोगी अनुसंधान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का वैश्विक मूल्यांकन है ।

प्रो. कुमार बी. आर. ए. बिहार विश्वविद्यालय में जंतु विज्ञान के विभागाध्यक्ष तथा विज्ञान संकाय के अध्यक्ष रह चुके हैं ।उन्होंने आशा व्यक्त की है कि उनका यह नवाचार भविष्य में व्यापक स्तर पर जनहित में उपयोगी सिद्ध होगा ।
शिक्षा एवं अनुसंधान जगत के अनेक विद्वानों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे बिहार के लिए गौरव का विषय बताया है । यह सम्मान युवा वैज्ञानिकों एवं शोधार्थियों को नवाचार एवं समाजोपयोगी अनुसंधान के लिए प्रेरित करेगा ।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.