Muzaffarpur 8 June : 92वीं बिहार राज्य एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2026 के लिए Muzaffarpur Athletics Team के 67 सदस्यीय दल के लिए पोशाक वितरण एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
92वीं बिहार राज्य एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2026 के लिए Muzaffarpur Athletics Team
Muzaffarpur Athletics संघ (M.D.A.A.) ने भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (AFI) एवं बिहार एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में पटना में आयोजित होने वाली 92वीं बिहार राज्य जूनियर एवं सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2026 के लिए जिले के कुल 67 खिलाड़ियों के दल की घोषणा की है।
इनके बीच आज एल एस कॉलेज खेल मैदान में पोशाक ( किट) का वितरण व उनके लिए विदाई समारोह ( सेंड ऑफ सेरेमनी) आयोजित किया गया ।

इस दल में अंडर-14 आयु वर्ग से लेकर सीनियर पुरुष एवं महिला वर्ग तक के प्रतिभाशाली एथलीट शामिल हैं, जो ट्रैक, फील्ड, हर्डल्स, स्टीपलचेज़ एवं संयुक्त स्पर्धाओं में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
Muzaffarpur Athletics दल का चयन चयन समिति के अध्यक्ष श्री राजीव कुमार द्वारा जिला स्तर पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन एवं वर्तमान प्रदर्शन के आधार पर कठिन चयन प्रक्रिया के उपरांत किया गया है। जिला दल की कमान कप्तान निष्ठा मिश्रा (शॉट पुट एवं डिस्कस थ्रो) को सौंपी गई है, जो ईस्ट ज़ोन जूनियर नेशनल एथलेटिक्स मीट की दो बार की पदक विजेता हैं। उनके अनुभव एवं नेतृत्व से दल को राज्य चैम्पियनशिप में मजबूती मिलने की आशा है।
Muzaffarpur Athletics Team में 44 पुरुष/बालक एवं 23 महिला/बालिका खिलाड़ी सम्मिलित हैं।
वर्गवार रूप से इसमें पुरुष वर्ग के 14, महिला वर्ग के 6, अंडर-20 बालक 8 एवं बालिका 4, अंडर-18 बालक 12 एवं बालिका 4, अंडर-16 बालक 6 एवं बालिका 6, तथा अंडर-14 बालक 4 एवं बालिका 3 खिलाड़ी शामिल हैं।

दल के साथ टीम मैनेजर श्री राजीव रंजन प्रताप, सहायक टीम मैनेजर सुश्री दिव्या कुमारी तथा प्रशिक्षक के रूप में श्री संतोष कुमार, श्री चंद्र भूषण कुमार एवं श्री अभिजीत आनंद रहेंगे। चयन समिति के अध्यक्ष श्री राजीव कुमार एवं संयोजक श्री आशीष कुमार रहे।
संघ ने दल की तैयारी हेतु स्वामी विवेकानंद क्रीड़ा एवं योग संस्थान (SVKAYS) द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर (समर कैंप) की सराहना करते हुए संस्थान का हार्दिक आभार व्यक्त किया, जिसमें खिलाड़ियों को व्यवस्थित प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। संघ की ओर से चयनित सभी खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी गई हैं तथा आशा व्यक्त की गई कि मुजफ्फरपुर के एथलीट अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले एवं राज्य का नाम रोशन करेंगे।
Bihar Swimmnig Association का बड़ा दावा: गया की 14 जून प्रतियोगिता ‘भ्रामक’, खिलाड़ियों को जारी की गई चेतावनी https://t.co/t1WDTIgNXb #swimming #Bihar #news pic.twitter.com/zLUpUUP0IK
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) June 7, 2026
दल की पूर्ण सूची (वर्गवार)
पुरुष (14): गौतम कुमार, हर्षित राज, मोहम्मद साकिब, निखिल कुमार, रवि भास्कर, सानू कुमार, अभिजीत, विशाल कुमार, विशाल कुमार झा, पंकज कुमार, ऋषि राज, नीतीश कुमार, अमन कुमार, मो. मोजाहिदुल इस्लाम।
महिला (6): निष्ठा मिश्रा (कप्तान), कृतिका कुमारी, शहजहाँ परवीन, नेहा कुमारी, प्रिया कुमारी, रंजू कुमारी।
अंडर-20 बालक (8): तहसीन रज़ा, गौरव कुमार, गौरव कुमार, आदित्य राज, आलोक चौरसिया, अंकित कुमार, प्रभात राज, अंश देव।
अंडर-20 बालिका (4): रेशमी कुमारी, हर्ष बाला, प्रिया कुमारी, आरुषि कुमारी।
अंडर-18 बालक (12): उत्कर्ष कुमार, शेखर कुमार, आशीष रंजन, शिवम कुमार, बाबुल कुमार, चिराग कौशिक, मो. फैजान, पुष्पम कुमार, रौनक कुमार, सुमित कुमार झा, चिन्मय राज, अभिषेक कुमार।
अंडर-18 बालिका (4): पूजा भारती, शिखा कुमारी, निशा कुमारी, श्रेया।
अंडर-16 बालक (6): आकाश कुमार, अशोक कुमार, मनीष कुमार, इरशाद सिद्दीकी, प्रतीक राज, जलज चौहान।
अंडर-16 बालिका (6): राधा रानी, अंगीता कुमारी, रुचिका कुमारी, कोमल कुमारी, जिया गुप्ता, शगुन कुमारी।
अंडर-14 बालक (4): सिद्धांत कुमार, ऋषि पटेल, सम्राट सिंह, अभिनव चौधरी।
अंडर-14 बालिका (3): अंशु कुमारी, साक्षी कुमारी, अनुप्रिया।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.