Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 12 June : Muzaffarpur के कांटी थाना क्षेत्र स्थित आम्रपाली ज्वेलर्स में दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने लूटपाट की। वारदात के दौरान एक बदमाश की बाइक खराब हो गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

Muzaffarpur में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में लूट

Muzaffarpur के कांटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर में शुक्रवार की दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चार हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े एक ज्वेलरी दुकान में लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। हालांकि भागने के दौरान एक बदमाश की बाइक खराब हो जाने से स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार, दामोदरपुर स्थित आम्रपाली ज्वेलर्स में दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार बदमाश करीब 3:35 बजे पहुंचे। दुकान में घुसते ही उन्होंने हथियार के बल पर कर्मचारियों और ग्राहकों को कब्जे में ले लिया। विरोध करने पर दुकान प्रबंधक के साथ मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गए।

Advertisements
Muzaffarpur में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में लूट
Muzaffarpur में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में लूट

बदमाशों ने दुकान में रखे आभूषण और नकदी लूट ली। वारदात के दौरान दुकान में मौजूद ग्राहकों से भी उनके सामान छीन लिए गए। एक महिला ग्राहक, जो चांदी की सिकड़ी खरीदने आई थीं, से भी बदमाशों ने उनका सामान ले लिया।

लूट के बाद जब बदमाश भागने लगे तो उनकी एक बाइक स्टार्ट नहीं हुई। इस बीच आसपास के लोग जमा हो गए। खुद को घिरता देख बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग कर लोगों में दहशत फैलाने की कोशिश की। तीन बदमाश दूसरी बाइक से भागने में सफल रहे, लेकिन एक बदमाश पीछे छूट गया।

स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया। घायल प्रबंधक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर, डीएसपी सुचेता कुमारी और कांटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने बदमाशों की बाइक जब्त कर ली है और फरार तीन अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा होने की उम्मीद है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बदमाश की बाइक खराब नहीं होती तो सभी आरोपी आसानी से फरार हो सकते थे। लोगों की सतर्कता और साहस के कारण एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.