www.goltoo.in

Bihar Athletics Championship 2026 में मुजफ्फरपुर का शानदार प्रदर्शन, 32 पदकों के साथ दूसरा स्थान

June 14, 2026 | by Goltoo

muza1312

Patna 14 June : Bihar Athletics Championship 2026 में मुजफ्फरपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 32 पदक जीते। 5 स्वर्ण, 12 रजत और 14 कांस्य पदकों के साथ जिला समग्र पदक तालिका में उपविजेता बना। पढ़ें पूरी खबर।

Bihar Athletics Championship 2026 में मुजफ्फरपुर का शानदार प्रदर्शन

पाटलिपुत्र खेल परिसर, पटना में 10 से 13 जून 2026 तक आयोजित 92वीं बिहार राज्य जूनियर एवं सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2026 में मुजफ्फरपुर जिले के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 31 पदक (5 स्वर्ण, 12 रजत एवं 14 कांस्य) जीतकर जिले को समग्र पदक तालिका में उपविजेता (द्वितीय स्थान) का गौरव दिलाया।

पदक तालिका — स्वर्ण : 5 | रजत : 12 | कांस्य : 14 | कुल : 31

बिहार एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2026 में मुजफ्फरपुर का शानदार प्रदर्शन
Bihar Athletics Championship 2026 में मुजफ्फरपुर का शानदार प्रदर्शन

दल की कप्तान निष्ठा मिश्रा (महिला) ने शॉट पुट में स्वर्ण, डिस्कस थ्रो में रजत तथा कांस्य पदक के साथ कुल तीन पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

Bihar Athletics Championship 2026 में मुजफ्फरपुर का शानदार प्रदर्शन
Bihar Athletics Championship 2026 में कप्तान निष्ठा मिश्रा (महिला) ने शॉट पुट में स्वर्ण, डिस्कस थ्रो में रजत तथा कांस्य पदक

मुजफ्फरपुर जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष श्री राम प्रमोद राम तथा स्वामी विवेकानंद क्रीड़ा एवं योग संस्थान (SVKAYS) के अध्यक्ष डॉ. संजय सिन्हा ने समस्त खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। डॉ. सिन्हा ने कहा कि संस्थान द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर की मेहनत का परिणाम इन पदकों के रूप में सामने आया है।

Bihar Athletics Championship 2026
Bihar Athletics Championship 2026

पदक विजेता

स्वर्ण (5)

  • राधा रानी — अंडर-16 बालिका — शॉट पुट
  • अशोक कुमार — अंडर-16 बालक — 600 मी.
  • हर्ष बाला — अंडर-20 बालिका — 400 मी. हर्डल
  • निष्ठा मिश्रा (कप्तान) — महिला — शॉट पुट
  • मुजफ्फरपुर टीम — पुरुष — 4×400 मी. रिले
Bihar Athletics Championship
Bihar Athletics Championship

रजत (12)

  • आकाश कुमार — अंडर-16 बालक — शॉट पुट
  • शगुन कुमारी — अंडर-16 बालिका — 80 मी. हर्डल
  • अंगीता कुमारी — अंडर-16 बालिका — 60 मी.
  • अंगीता कुमारी — अंडर-16 बालिका — पेंटाथलॉन
  • हर्ष बाला — अंडर-20 बालिका — 100 मी. हर्डल
  • रंजू कुमारी — महिला — 3000 मी. स्टीपलचेज़
  • गौतम कुमार — पुरुष — डिस्कस थ्रो
  • प्रभात राज — अंडर-20 बालक — 1500 मी.
  • श्रेया — अंडर-18 बालिका — डिस्कस थ्रो
  • निष्ठा मिश्रा (कप्तान) — महिला — डिस्कस थ्रो
  • बाबुल कुमार — अंडर-18 बालक — 200 मी.
  • मुजफ्फरपुर टीम — महिला — 4×100 मी. रिले

कांस्य (14)

  • तहसीन रज़ा — अंडर-20 बालक — 110 मी. हर्डल
  • हर्षित राज — पुरुष — 110 मी. हर्डल
  • गौरव कुमार — अंडर-20 बालक — 400 मी. हर्डल
  • पूजा भारती — अंडर-18 बालिका — 100 मी. हर्डल
  • नीतीश कुमार — पुरुष — 10000 मी.
  • श्रेया — अंडर-18 बालिका — शॉट पुट
  • चिराग कौशिक — अंडर-18 बालक — शॉट पुट
  • अंकित कुमार — अंडर-20 बालक — शॉट पुट
  • रवि भास्कर — पुरुष — शॉट पुट
  • रेशमी कुमारी — अंडर-20 बालिका — 3000 मी. स्टीपलचेज़
  • अंश देव — अंडर-20 बालक — हैमर थ्रो
  • गौरव कुमार — अंडर-20 बालक — 800 मी.
  • मुजफ्फरपुर टीम — अंडर-20 बालक — 4×400 मी. रिले
  • मुजफ्फरपुर टीम — अंडर-20 बालिका — 4×400 मी. रिले

RELATED POSTS

View all

view all