www.goltoo.in

Best of Bihar खिताब पर अभिषेक सोनू का कब्जा, रांगामाटी कप फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता में चमके गुरुकुल अकादमी के खिलाड़ी

June 14, 2026 | by Goltoo

sonu12

बोलपुर (पश्चिम बंगाल)। रांगामाटी कप फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता में अभिषेक सोनू ने Best of Bihar खिताब जीता। हर्ष रंजन और त्रिशांत कुमार ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

Best of Bihar खिताब पर अभिषेक सोनू का कब्जा, रांगामाटी कप फिडे रेटेड शतरंज में

बंगाल शतरंज संघ द्वारा बोलपुर शांतिनिकेतन स्थित टेक्नो इंडिया ग्रुप पब्लिक स्कूल में आयोजित रांगामाटी कप फिडे रेटेड रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता में बिहार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। गुरुकुल शतरंज अकादमी के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अभिषेक सोनू ने प्रतियोगिता के Best of Bihar वर्ग में पहला स्थान हासिल कर राज्य का गौरव बढ़ाया। वहीं अकादमी के अन्य खिलाड़ियों ने भी विभिन्न श्रेणियों में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के 503 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें एक अंतरराष्ट्रीय मास्टर, चार फिडे मास्टर, दो कैंडिडेट मास्टर सहित 209 अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी शामिल थे। प्रतियोगिता का आयोजन रैपिड फॉर्मेट (15+5) और ब्लिट्ज फॉर्मेट (3+2) में किया गया, जिसमें दोनों वर्गों में नौ-नौ राउंड खेले गए।

Best of Bihar खिताब पर अभिषेक सोनू का कब्जा, रांगामाटी कप फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता में चमके गुरुकुल अकादमी के खिलाड़ी
Best of Bihar खिताब पर अभिषेक सोनू का कब्जा, रांगामाटी कप फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता में चमके गुरुकुल अकादमी के खिलाड़ी

गुरुकुल शतरंज अकादमी की ओर से अभिषेक सोनू, त्रिशांत कुमार, हर्ष रंजन, वान्या श्रीवास्तव, आद्या कुमारी, अर्पण कर्ण, मानिक राज एवं श्रेया राज ने भाग लिया। टीम मैनेजर के रूप में मनीष कुमार खिलाड़ियों के साथ मौजूद रहे। पूरे टूर्नामेंट में अकादमी के खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल से दर्शकों और विशेषज्ञों का ध्यान आकर्षित किया।

Best of Bihar खिताब पर अभिषेक सोनू का कब्जा,हर्ष रंजन बने उपविजेता, त्रिशांत कुमार ने अनरेटेड वर्ग में हासिल किया दूसरा स्थान
Best of Bihar खिताब पर अभिषेक सोनू का कब्जा,हर्ष रंजन बने उपविजेता, त्रिशांत कुमार ने अनरेटेड वर्ग में हासिल किया दूसरा स्थान

रैपिड एवं ब्लिट्ज दोनों प्रतियोगिताओं के संयुक्त Best of Bihar वर्ग में अभिषेक सोनू ने 6.5 अंक अर्जित कर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं रैपिड प्रतियोगिता के Best of Bihar वर्ग में गुरुकुल शतरंज अकादमी के हर्ष रंजन ने 6 अंक के साथ उपविजेता का खिताब अपने नाम किया। ब्लिट्ज प्रतियोगिता के अनरेटेड वर्ग में त्रिशांत कुमार ने भी 6 अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के दौरान भारत के दूसरे और पश्चिम बंगाल के पहले ग्रैंडमास्टर दिब्येंदु बरुआ भी उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर अभ्यास और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी। खेल प्रेमियों और अकादमी के सदस्यों ने कहा कि Best of Bihar जैसी उपलब्धियां यह साबित करती हैं कि बिहार के युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं।

गुरुकुल शतरंज अकादमी के खिलाड़ियों की इस सफलता पर शहर के खेलप्रेमियों ने खुशी जताई और उम्मीद व्यक्त की कि आने वाले वर्षों में अकादमी से कई अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी निकलकर देश और राज्य का नाम रोशन करेंगे।शुभकामनाएं दी।

RELATED POSTS

View all

view all