Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 15 June : मुजफ्फरपुर के LS College में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत साइकिल रैली निकाली गई। 150 से अधिक NCC कैडेटों ने फिटनेस, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

LS College में फिट इंडिया साइकिल रैली

LS College में फिट इंडिया मूवमेंट’ के अंतर्गत जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक भव्य साइकिल रैली निकाली गई। यह आयोजन 32 बिहार बटालियन एनसीसी, 2 बिहार बटालियन एनसीसी और लंगट सिंह कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस रैली में 150 से अधिक एनसीसी कैडेटों ने हिस्सा लिया।

LS College में फिट इंडिया साइकिल रैली
LS College में फिट इंडिया साइकिल रैली

रैली पर अपने संदेश में प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने कहा कि एक सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र का निर्माण तभी संभव है, जब हमारी युवा पीढ़ी शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह फिट हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू किया गया फिट इंडिया मूवमेंट केवल एक अभियान नहीं, बल्कि नए भारत के निर्माण का एक मूल मंत्र है।

Advertisements
LS College में फिट इंडिया साइकिल रैली
LS College में फिट इंडिया साइकिल रैली

उन्होंने कहा कि इस साइकिल रैली के जरिए हमारे एनसीसी कैडेट्स ने केवल शारीरिक फिटनेस का संदेश नहीं दिया है, बल्कि बदलते दौर में एक बहुत ही महत्वपूर्ण लाइफस्टाइल शिफ्ट की वकालत की है। आधुनिक जीवन में बढ़ती स्क्रीन-टाइमिंग और शारीरिक निष्क्रियता हमारे युवाओं की सबसे बड़ी चुनौती है। ऐसे में साइकिल चलाना स्वास्थ्य और प्रकृति दोनों को एक साथ बचाने का सबसे बेहतरीन जरिया है।

इस मौके पर 32 बिहार बटालियन एनसीसी के कर्नल प्रदीप जी नायर, लेफ्टिनेंट डॉ. राजीव कुमार, सूबेदार मेजर रंजित सिंह, सूबेदार भक्त बहादुर कार्की, हवलदार विक्रांत खरका और हवलदार जीवन सहित कई सैन्य अधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.