SKJ Law College के निदेशक श्री जयंत कुमार को लंदन में मिला सम्मान
June 29, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 29 June : SKJ Law College के निदेशक श्री जयंत कुमार को न्याय, शांति, लोकतांत्रिक मूल्यों और विधि के शासन को बढ़ावा देने में उत्कृष्ट योगदान के लिए इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ जूरिस्ट्स एंड राइटर्स फॉर वर्ल्ड पीस, लंदन द्वारा सम्मानित किया गया।
SKJ Law College के निदेशक श्री जयंत कुमार
श्री कृष्ण जुबली लॉ कॉलेज के निदेशक श्री जयंत कुमार को इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑफ जूरिस्ट एंड राइटर्स फॉर वर्ल्ड पीस, लंदन ने सम्मान पत्र दिया।
श्री जयंत कुमार को न्याय, शांति, संवाद, मानवीय गरिमा, अंतर्राष्ट्रीय समझ, राष्ट्रों के बीच सौहार्द्ध, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा विधि के शासन को बढ़ावा देने में विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।

श्री जयंत कुमार को यह सम्मान पूर्व चीफ जस्टिस ऑफ़ इंडिया, डॉ जस्टिस के जी बालकृष्णन, प्रेसिडेंट इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ़ जूरिस्ट्स डॉ अदिश सी अग्रवाल एवं जॉर्डन के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिस अवन एस अल काशवनेह के हाथों प्राप्त हुआ है।
BRABU के कुलपति Prof. Dinesh Chandra Rai की अंतरराष्ट्रीय शोध उपलब्धि, पपीते के पत्तों से विकसित विशेष गुड़ को मिली वैश्विक पहचान https://t.co/xpIcHJ1Bqw #Muzaffarpur @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/EOsiLHssuX
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) June 29, 2026
श्री जयंत कुमार के इस उपलब्धि पर SKJ Law College के अध्यक्ष श्री एसके मिश्रा, सचिव डॉ उज्ज्वला मिश्रा, विश्वविद्यालय सीसीडीसी डॉ रजनीश कुमार गुप्ता, डॉ प्रमोद कुमार, प्राचार्य डॉ केके एन तिवारी, प्रो. ब्रजमोहन आजाद, श्री अरविंद कुमार, डॉ एस पी चौधरी, डॉ रवि राय, प्रो आशुतोष कुमार, डॉ सतीश कुमार, डॉ ललित किशोर, डॉ रत्नेश भारद्वाज, अशोक सिंह, प्रेमभूषण आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all