Muzaffarpur 30 June : मुजफ्फरपुर की Gurukul Chess Academy के त्रिशांत कुमार और हर्ष रंजन को फिडे अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग मिली। अभिषेक सोनू की क्लासिकल रेटिंग में भी 22 अंकों की बढ़ोतरी हुई।
Gurukul Chess Academy के दो खिलाड़ियों को मिली अंतर्राष्ट्रीय फिडे रेटिंग
मुजफ्फरपुर की गुरुकुल शतरंज अकादमी के लिए एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। विश्व शतरंज महासंघ (फिडे) द्वारा जारी नवीनतम अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग सूची में अकादमी के दो खिलाड़ियों त्रिशांत कुमार और हर्ष रंजन को अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त हुई है। त्रिशांत कुमार ने ब्लिट्ज वर्ग में 1742 तथा हर्ष रंजन ने रैपिड वर्ग में 1656 रेटिंग अंक अर्जित कर अकादमी और जिले का नाम रोशन किया है।
अकादमी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, दोनों खिलाड़ियों ने हाल ही में पश्चिम बंगाल में आयोजित फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने कई रेटेड खिलाड़ियों को पराजित किया और अपने-अपने वर्गों में पुरस्कार भी हासिल किए। उनके प्रदर्शन के आधार पर फिडे ने उन्हें अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग प्रदान की।

इस उपलब्धि के साथ ही पूर्व बिहार राज्य जूनियर विजेता एवं अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी अभिषेक सोनू की क्लासिकल रेटिंग में भी 22 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गुरुकुल शतरंज अकादमी के संस्थापक अभिषेक सोनू ने बताया कि फिडे प्रत्येक महीने की अंतिम तिथि को नई अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग सूची जारी करता है, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर रेटिंग अपडेट की जाती है।
उन्होंने बताया कि Gurukul Chess Academy के नियमित प्रशिक्षण का परिणाम है कि अब तक दर्जनभर से अधिक खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय फिडे रेटिंग प्राप्त हो चुकी है। यह उपलब्धि न केवल अकादमी के लिए, बल्कि मुजफ्फरपुर के शतरंज जगत के लिए भी प्रेरणादायक है।
अगस्त माह में होगा International Master Chess Training Camp, मुजफ्फरपुर में जिला सीनियर शतरंज प्रतियोगिता भी आयोजित होगी https://t.co/0du10k0v4Z #Muzaffarpur #chess pic.twitter.com/euWMWvOFCt
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) June 28, 2026
गुरुकुल शतरंज अकादमी के सदस्यों, खिलाड़ियों के अभिभावकों तथा खेलप्रेमियों ने त्रिशांत कुमार, हर्ष रंजन और अभिषेक सोनू को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। अकादमी ने आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक खिलाड़ियों को तैयार करने का लक्ष्य भी दोहराया।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.