70th BPSC: निःशुल्क मार्गदर्शन से 5 अभ्यर्थियों ने हासिल की सफलता, बापू टावर में हुआ सम्मान समारोह
July 6, 2026 | by Goltoo
Patna 6 July : पटना के बापू टावर में 70th BPSC के सफल अभ्यर्थियों का सम्मान किया गया। निःशुल्क मार्गदर्शन से 12 में 5 छात्रों ने सफलता हासिल की। डॉ. सत्येन्द्र कुमार ने कहा— सच्ची निष्ठा से कोई लक्ष्य असंभव नहीं।
70th BPSC: निःशुल्क मार्गदर्शन से 5 अभ्यर्थियों ने हासिल की सफलता
बापू टावर में रविवार को 70th BPSC परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया। बिहार सिविल सर्विसेज फाउंडेशन की और निःशुल्क मार्गदर्शन में चयनित छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसमें रितिका (डिप्टी कलेक्टर), स्वाति कुमारी (सेल टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर), अभिषेक कुमार (सप्लाई इंस्पेक्टर), चांदनी कुमारी (लेबर एक्सटेंशन ऑफिसर) और हिमांशी जैन (एससी-एसटी वेलफेयर ऑफिसर) शामिल हैं। समारोह की अध्यक्षता पटना विश्वविद्यालय एवं नालंदा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर डॉ. रास बिहारी प्रसाद सिंह ने की।

सच्ची निष्ठा से प्रयास किया जाए, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं ….डॉ सत्येन्द्र
सम्मानित अतिथि में एस एन एस कॉलेज, हाजीपुर के जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष सह वेटलैंड मैन डॉ. सत्येन्द्र कुमार एवं जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया पटना के पूर्व डायरेक्टर सह डॉल्फिन बॉय डॉ. गोपाल शर्मा, बापू टॉवर के निदेशक आईएएस विनय कुमार, उपनिदेशक ललित कुमार सिंह, बिहार लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य सर्व नारायण यादव, नवल किशोर, मोहम्मद इम्तियाज अहमद करीमी, पटना म्यूजियम के अपर निदेशक डॉ. सुनील कुमार झा, संकल्प सिविल सर्विसेज के निदेशक डॉ. वीसी झा, गोपालगंज जिला अवर निबंधक काली आशीष,स्टूडेंट बुक कार्नर के अरुण कुमार, बुक पॉइंट्स के सुनील कुमार और छोटू बुक सेंटर के छोटू कुमार और अनीता सिंह सहित सैकड़ों छात्र एवं अन्य उपस्थित रहे।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए वेटलैंड मैन डॉ सत्येन्द्र कुमार ने कहा कि यह समारोह हमारे उन प्रतिभाशाली छात्रों की कड़ी मेहनत, त्याग, तपस्या और उस जुनून की स्वीकृति है, जिसे उन्होंने अपनी सफलता की राह में जिया है। सफलता कभी भी रातोंरात नहीं मिलती, इसके पीछे दिनों-रात का परिश्रम और अटूट लगन होती है। आज सम्मानित होने वाले हर एक चयनित अधिकारियों ने यह साबित कर दिया है कि यदि सच्ची निष्ठा से प्रयास किया जाए, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।
Bihar Guest Faculty Protest : बिहार में नई नियुक्ति नियमावली का विरोध तेज, अतिथि सहायक प्राध्यापकों ने समायोजन की मांग दोहराई https://t.co/67gaXfcxlH #Biharnews #guestfaculty pic.twitter.com/z40iHaEewx
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) July 5, 2026
70th BPSC – 12 में से 5 छात्रों को मिली सफलता
संस्थान के निदेशक ललित कुमार सिंह ने बताया कि संस्थान ने 70वीं बीपीएससी साक्षात्कार के लिए 12 विद्यार्थियों को निःशुल्क मार्गदर्शन दिया था। इनमें से 5 छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। संस्थान के चयनित इन छात्र-छात्राओं का अभिनंदन करना इस कार्यक्रम का उद्देश्य था।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all