Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 29 July : Bharti Shikshak Prashikshan Mahavidyalay, सदातपुर, मुजफ्फरपुर के विवेकानंद सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा एवं “प्लास्टिक मुक्त परिसर अभियान” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी श्री रामजी यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

Bharti Shikshak Prashikshan Mahavidyalay

इस कार्यक्रम में बी.एड. प्रथम वर्ष (सत्र 2026–2028) तथा बी.एड. द्वितीय वर्ष के सभी स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि वेदव्यास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उपस्थित सभी शिक्षकों एवं स्वयंसेवकों ने गुरु परंपरा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए अपने गुरुजनों का सम्मान किया।

Bharti Shikshak Prashikshan Mahavidyalay
Bharti Shikshak Prashikshan Mahavidyalay

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार पाल ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है। गुरु ही व्यक्ति के जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं तथा ज्ञान, संस्कार और चरित्र निर्माण के आधार होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से ज्ञान, अनुशासन, सेवा-भाव तथा पर्यावरण संरक्षण को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया।

Advertisements
Bharti Shikshak Prashikshan Mahavidyalay
Bharti Shikshak Prashikshan Mahavidyalay

एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी श्री रामजी यादव ने प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि एकल-उपयोग (Single Use) प्लास्टिक पर्यावरण, मानव स्वास्थ्य तथा जैव विविधता के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों से एकल-उपयोग प्लास्टिक का बहिष्कार करने तथा समाज में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति व्यापक जन-जागरूकता फैलाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी स्वयंसेवकों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने यह संकल्प लिया कि वे भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय परिसर तथा उसके आसपास के क्षेत्रों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएँगे।

कार्यक्रम का समापन “वंदे मातरम्” के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण, विभागाध्यक्ष, शिक्षकेत्तर कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.