www.goltoo.in

LS College में गुरु पूर्णिमा पर संगीत विभाग द्वारा गुरु-शिष्य परंपरा पर संगोष्ठी आयोजित

July 29, 2026 | by Goltoo

kanujee12

Muzaffarpur 29 July : LS College के स्नातकोत्तर संगीत विभाग ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार को संगीत में गुरु-शिष्य परंपरा तथा शिक्षण विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया।

LS College में गुरु पूर्णिमा

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज की प्राचार्य प्रो कनुप्रिया ने की। सभी को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए प्रो. कनुप्रिया ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि गुरु पूर्णिमा वह पावन अवसर है जब हम गुरु की असीम करुणा और ज्ञान-दीप के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। संगीत की इस दिव्य परंपरा में गुरु ही वह प्रकाश स्तंभ हैं, जिनकी शरण में आकर शिष्य अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ता है। प्रो. कनुप्रिया ने कहा, गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय संगीत की आत्मा है।

LS College में गुरु पूर्णिमा
LS College में गुरु पूर्णिमा

यह केवल ज्ञान के हस्तांतरण का माध्यम नहीं, बल्कि एक पवित्र संबंध है जो शिष्य के व्यक्तित्व को गढ़ता है। आज के युग में जब तकनीक और आधुनिक शिक्षण पद्धतियां तेजी से बढ़ रही हैं, तब इस परंपरा की मूल भावना को जीवित रखना और उसे वर्तमान शिक्षा व्यवस्था के साथ समन्वित करना हमारा दायित्व है।

मुख्य अतिथि ने विश्वविद्यालय कुलगीत के संगीतकार डॉ राकेश कुमार मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा, संगीत की साधना में गुरु का स्थान सर्वोपरि है। बिना गुरु की कृपा और मार्गदर्शन के शास्त्रीय संगीत की गहराई तक पहुंचना असंभव है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभाग के विद्यार्थियों ने शास्त्रीय एवं सुगम संगीत की अत्यंत मनोहर प्रस्तुतियां दीं। संगोष्ठी में डॉ रीमा कुमारी, डॉ शशिकांत पाण्डेय, डॉ नवीन कुमार, डॉ अंजना कुमारी, डॉ आनंद कुमार सिंह, डॉ सुधांशु सहित अन्य मौजूद रहे।

RELATED POSTS

View all

view all