Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 29 July : BRABU के राजनीति विज्ञान विभाग में PAT-2023 एवं PAT-2024 शोधार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कुलपति ने गुणवत्तापूर्ण एवं नैतिक शोध पर जोर दिया।

BRABU राजनीति विज्ञान विभाग : इंडक्शन कार्यक्रम

विश्वविद्यालय राजनीति विज्ञान विभाग, बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRBAU), मुजफ्फरपुर द्वारा पीएच.डी. कोर्स वर्क (PAT-2023 एवं PAT-2024) के शोधार्थियों हेतु 28 जुलाई 2026 को इंडक्शन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित शोधार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें शोध की मूलभूत अवधारणाओं, अनुसंधान पद्धतियों, अकादमिक नैतिकता तथा विश्वविद्यालय की शैक्षणिक परंपराओं से परिचित कराना था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय कुलपति प्रो. दिनेश चन्द्र राय ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा कि सत्यनिष्ठा, अनुशासन एवं गुणवत्तापूर्ण शोध ही एक सफल शोधार्थी तथा उत्कृष्ट शिक्षाविद् की पहचान हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से ईमानदारी, नैतिक मूल्यों, अनुसंधान की गुणवत्ता तथा समाजोपयोगी शोध के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि उत्कृष्ट शोध ही राष्ट्र निर्माण एवं ज्ञान-सृजन का सशक्त आधार है।

Advertisements
BRABU राजनीति विज्ञान विभाग में पीएचडी शोधार्थियों का इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित, कुलपति ने गुणवत्तापूर्ण शोध पर दिया जोर
BRABU राजनीति विज्ञान विभाग में पीएचडी शोधार्थियों का इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित, कुलपति ने गुणवत्तापूर्ण शोध पर दिया जोर

मुख्य अतिथि एवं वक्ता पूर्व कुलपति प्रो. एस.पी.एम. त्रिपाठी ने अपने प्रेरक व्याख्यान में सामाजिक विज्ञान में शोध के वास्तविक स्वरूप, उसकी वैज्ञानिक पद्धतियों तथा भारतीय ज्ञान परंपरा के साथ उसकी अंतर्संबद्धता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बल दिया कि भारतीय ज्ञान परंपरा के मूल्यों एवं दृष्टिकोण का आधुनिक अनुसंधान पद्धतियों के साथ समन्वय करते हुए नवाचार (Innovation) के माध्यम से ज्ञान-विस्तार और ज्ञान-सृजन को नई दिशा प्रदान की जा सकती है। उन्होंने शोधार्थियों को मौलिक, समाजोपयोगी एवं राष्ट्रोन्मुख अनुसंधान के लिए प्रेरित किया।

BRABU राजनीति विज्ञान विभाग : इंडक्शन कार्यक्रम
BRABU राजनीति विज्ञान विभाग : इंडक्शन कार्यक्रम

इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) नीलम कुमारी ने शोध-पद्धति, अनुसंधान नैतिकता, अकादमिक उत्कृष्टता तथा समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण शोध की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए शोधार्थियों को विभाग की शैक्षणिक परंपराओं, शोध संबंधी अपेक्षाओं एवं उत्तरदायित्वों से अवगत कराया।

BRABU के वर्तमान कुलानुशासक एवं राजनीति विज्ञान विभाग के वरिष्ठ आचार्य प्रो. विपिन कुमार राय ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में शोधार्थियों को शोध-जीवन में अनुशासन, निरंतर अध्ययन एवं बौद्धिक प्रतिबद्धता का महत्व समझाया। उन्होंने कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन भी प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावी संचालन विश्वविद्यालय के उपकुलसचिव तथा राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अमर बहादुर शुक्ल ने किया।

इस अवसर पर विभाग के शिक्षकगण डॉ. भारती सेहता, डॉ. कांतेश कुमार, डॉ. देवेंद्र प्रताप तिवारी, डॉ. रक्षा सिंह एवं डॉ. कृष्ण मोहन दुबे सहित इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. रेणु कुमारी, वरिष्ठ आचार्य प्रो. पंकज कुमार, विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षक, शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम नवप्रवेशित शोधार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक, ज्ञानवर्धक एवं मार्गदर्शक सिद्ध हुआ। इसने शोधार्थियों को उत्कृष्ट, नैतिक, नवाचारी एवं समाजोपयोगी अनुसंधान की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करते हुए उनके सफल शोध-जीवन की सुदृढ़ एवं सार्थक शुरुआत सुनिश्चित की।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.