Dr RMLS College में 200 सागवान के पौधों का रोपण, ‘एक पौधा–माँ के नाम’ अभियान को मिला बल
August 1, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 1 August : मुजफ्फरपुर के Dr RMLS College में 200 सागवान के पौधों का रोपण हुआ। पर्यावरण संरक्षण और ‘एक पौधा–माँ के नाम’ अभियान को बढ़ावा दिया गया।
Dr RMLS College ‘एक पौधा–माँ के नाम’ अभियान को मिला बल
पर्यावरण संरक्षण और हरित परिसर के निर्माण के उद्देश्य से Dr RMLS College , मुजफ्फरपुर द्वारा 1 अगस्त 2026 को चंदवारा पुल स्थित महाविद्यालय के द्वितीय परिसर में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) मनोज कुमार ने की। इस अवसर पर शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों, विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेटों तथा एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लगभग 200 सागवान के पौधे लगाए। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और परिसर को स्वच्छ एवं हरित बनाना था।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. (डॉ.) मनोज कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने सभी से अपने जीवन में कम-से-कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन (ग्लोबल वार्मिंग) की चुनौतियों के बीच पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए शुद्ध वायु और ऑक्सीजन का सबसे महत्वपूर्ण स्रोत हैं।

प्राचार्य ने कहा कि चंदवारा स्थित महाविद्यालय का नया एवं विस्तृत परिसर भविष्य में एक आदर्श हरित शैक्षणिक परिसर के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों से अपने जीवन के विशेष अवसरों पर “एक पौधा–माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण करने और पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति यदि एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।
वृक्षारोपण अभियान के दौरान सभी प्रतिभागियों ने एक-एक सागवान का पौधा लगाया। महाविद्यालय परिवार ने भविष्य में भी बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान जारी रखने और परिसर को पूरी तरह हरित बनाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेटों ने अनुशासन और समर्पण के साथ वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि एनएसएस स्वयंसेवकों ने भी सक्रिय सहयोग दिया।
BRABU राजनीति विज्ञान विभाग को मिला नया नेतृत्व, प्रो. कुमारी सरोज ने संभाला विभागाध्यक्ष का पदभार https://t.co/YrQBpZkeoo #Muzaffarpur @brabu_ac_in pic.twitter.com/HdWsH8RGZA
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) August 1, 2026
कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. कुमारी रेखा, डॉ. रंजना कुमारी, डॉ. गीता कुमारी कंधवे, डॉ. अशोक कुमार साह, डॉ. अब्दुल अजीज टी.के., डॉ. मुकेश कुमार सरदार, डॉ. रफ़ीउल्लाह अंसारी, डॉ. अनामिका, डॉ. बसंतलाल, डॉ. नन्हे कुमार, डॉ. दिनकर सिंह, डॉ. ममता कुमारी एवं डॉ. राजीव कुमार सहित शिक्षकेत्तर कर्मचारियों डॉ. आनंद कौशल, संतोष मंडल, कौशल आनंद, एम. ई. हैदर, रोहित, रोहन और सूरज उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all